{"_id":"6878adaa7d5db82e0a046499","slug":"video-health-minister-reached-the-ongoing-protest-for-naming-koreavas-medical-college-in-narnaul-listened-to-the-villagers-2025-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण के लिए चल रहे धरने पर पहुंची स्वास्थ्य मंत्री, ग्रामीणों की सुनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण के लिए चल रहे धरने पर पहुंची स्वास्थ्य मंत्री, ग्रामीणों की सुनी बात
हरियाणा की स्वास्थ्य, आयुष एवं मेडिकल शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव ने महर्षि च्यवन ऋषि मेडिकल कॉलेज कोरियावास का दौरा किया। स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोरियावास कॉलेज में इस वर्ष से एमएमबीएस की कक्षा शुरू होने की संभावना है। मेडिकल कॉलेज का ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है।
मेडिकल कॉलेज में स्टाफ को लेकर हरियाणा स्टाफ सलेक्शन ने आठ माह का समय मांगा है, इसमें से दो माह खत्म भी हो गए हैं। ऐसे में आने वाले छह माह में हरियाणा स्टाफ सलेक्शन की तरफ से स्थायी चिकित्सक उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसमें थोड़ा समय लगेगा। हालांकि कांट्रैक्ट पर चिकित्सक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद कांट्रैक्ट पर लगे चिकित्सकों को हरियाणा स्टाफ सलेक्शन की तरफ से स्थायी भी किया जा सकता है।
धरने पर पहुंची पहले स्वास्थ्य मंत्री, ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
कोरियावास मेडिकल के नामकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पहले तो मैं मंत्री हूं। मेरी तरफ से पूरी कोशिश है। कोरियावास के ग्रामीणों ने एक अर्जी डाली है, जिसे हमने सीएम साहब के सामने रखी है। कॉलेज नामकरण पर अंतिम फैसला सीएम साहब ही लेंगे।
बता दें कि कोरियावास के ग्रामीण तीन माह से शहीद राव तुलाराम के नाम से कॉलेज का नामकरण करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार की तरफ से कॉलेज का नाम महर्षि च्यवन ऋषि के नाम पर कर दिया है। जिसकी वजह से ग्रामीण करीब तीन माह से कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठे हैं।
दिग्विजय की जितनी उम्र भी नहीं उससे दोगुना राव साहब का राजनीति में तजुर्बा
दिग्विजय चौटाला के बयान पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनके बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगी। दिग्विजय चौटाला की जितनी उम्र भी नहीं उससे दोगुना राव साहब का राजनीति में तजुर्बा है। अगर हम उनसे सलाह लेने लगे तो हमारा भी उनके जैसा ही हाल हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।