{"_id":"6ab4fe3dd9907140990a4289","slug":"video-amar-ujala-foundation-event-in-mahendragarh-si-savina-mann-says-maintain-privacy-on-social-media-dial-112-in-emergencies-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में अमर उजाला फाउंडेशन का कार्यक्रम; एसआई सवीना मान बोलीं- सोशल मीडिया पर रखें निजता, आपात स्थिति में 112 डायल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में अमर उजाला फाउंडेशन का कार्यक्रम; एसआई सवीना मान बोलीं- सोशल मीडिया पर रखें निजता, आपात स्थिति में 112 डायल करें
छात्राएं सोशल मीडिया अकाउंट पर निजता बनाए रखें और आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर सकती हैं। अब साथ ही अपने पास किसी महिला या व्यक्ति से फोन लेकर भी आपात स्थिति में पुलिस को सूचित कर सकती हैं। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वीरवार को शहर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में एसआई सवीना मान ने कही।
बता दें कि वर्तमान में स्कूलों में, कॉलेज के बाहर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ संबंधी मामले देखने को मिल रहे हैं। इससे छात्राओं को सुरक्षित कैसे रखा जाए और ऐसी स्थिति में वे स्वयं किस प्रकार सहायता ले सकती है। इसको लेकर छात्राओं को जागरूक किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला पुलिस थाने से एसआई सवीना मान ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज, स्कूल, विवि के पास डायल 112 टीम तैनात की गई हैं। साथ ही दिन में इन स्थानों पर टीम गश्त भी करती है। अगर किसी छात्रा के साथ रास्ते में या संस्थान में दुर्व्यवहार या छेड़छाड़ होती है तो इसकी जानकारी डायल 112 या पास के पुलिस स्टेशन में दे सकती हैं। अगर उनको डर है कि इसका घर पता चलेगा तो पढ़ाई छूट जाएगी तो पुलिस इस मामले में उनका पूरा साथ देगी और उनकी जानकारी को गोपनीय रखते हुए कार्रवाई करती है।
संस्थान से वक्ता डॉ. ज्योति शर्मा ने बताया कि कॉलेज में छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए हैं। किसी छात्रा को लगता है कि उत्पीड़न हो रहा या कोई टीचर गलत हरकत कर रहा है तो इसकी जानकारी संस्थान की एंटी सेक्चुअल कमेटी को दे सकती हैं। इस पर पूरी जांच होगी और पुलिस सहायता से उचित कार्रवाई भी की जाएगी। प्राचार्य महेंद्र सिंह ने भी छात्राओं के लिए संस्थान में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी।
छात्राओं के सवाल और जवाब
गीतिका -वाहन में पीछा कर रहा हो तो क्या करें?
एसआई सवीना- फोन कर पुलिस को जानकारी दें। अगर फोन नहीं है तो अन्य व्यक्ति या महिला के फोन से पुलिस को जानकारी दे सकती हैं। तुरंत इस पर एक्शन होगा।
सुमन- सोशल मीडिया पर भी परेशान करते हैं?
एसआई सवीना- सोशल मीडिया खाते में निजता बनाए रखें। अगर कोई परेशान करता है इसके स्क्रीनशॉट लें और पुलिस थाने में आकर मिल सकती है। उनका समस्या का समाधान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।