{"_id":"68a729b1bdc6fb0a9e0462c3","slug":"video-water-level-of-markanda-river-decreased-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: घटा मारकंडा नदी का जलस्तर, उभरने लगे बर्बादी के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: घटा मारकंडा नदी का जलस्तर, उभरने लगे बर्बादी के निशान
चार दिन बाद आखिरकार मारकंडा का जलस्तर लगातार घटने लगा, जिसके बाद ग्रामीणों व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वीरवार शाम तक शाहाबाद में करीब पांच बजे तक 7566 क्यूसेक जलस्तर रह गया जबकि पहाड़ों में बारिश रूक जाने के चलते रात को यह और भी कम होने की उम्मीद जताई गई।
वहीं खेतों से भी पानी उतरने लगा तो बर्बादी के निशान भी दिखाई देने लगे। कहीं सड़कें खस्ताहाल तो कहीं फसलें ही पानी की मार में बर्बाद हो गई। प्रशासन के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर 2300 एकड़ फसल में नुकसान की आशंका जताई गई है जबकि ग्रामीणों की मानें तो आंकड़ा इससे दो से तीन गुना तक हो सकता है। जल्द क्षतिपूर्ति पोर्टल भी खोले जाने का किसानों को भरोसा दिया गया है, जहां बर्बाद फसल की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
उधर हालात सामान्य होने लगे तो वीरवार को विधायक रामकरण काला से लेकर भाजपा नेता सुभाष कलसाना व नवनियुक्त जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम चिनार चहल, अभिनव सिवाच ने जायजा लिया, जहां किसानों को स्थाई समाधान तलाश करने व नुकसान के भरपाई का भरोसा दिया। उन्हें किसानों का गुस्सा भी झेलना पड़ा। किसानों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि इस बर्बादी का स्थाई समाधान किए जाने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।