Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
The Chief Minister will lay the foundation stone for a PWD rest house worth ₹120 crore on November 21.
{"_id":"6afdaf39a5a30df48f08b842","slug":"video-the-chief-minister-will-lay-the-foundation-stone-for-a-pwd-rest-house-worth-rs120-crore-on-november-21-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"21 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे 120 करोड़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे 120 करोड़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का शिलान्यास
कुरुक्षेत्र।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 नवंबर को पर्यटन की ओर बढ़ रही धर्मनगरी के अहम प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का शिलान्यास करेंगे, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बुधवार को दक्षिण गेट के पास प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। रेस्ट हाउस लगभग साढ़े 6 एकड़ केडीबी की भूमि पर बनाया जाएगा और इस पर लगभग 120 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। सिविल वर्क के लिए कॉन्ट्रैक्टर अलॉट हो चुका है और 21 नवंबर से भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू हो जाएगा। रेस्ट हाउस का डिजाइन मुख्यमंत्री ने स्वयं हर पहलू को देखकर इंटीग्रेटेड और समावेशी डिजाइन के रूप में अप्रूव किया है।
जिला उपायुक्त ने बताया कि इसमें 96 कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसमें दो रेस्टोरेंट होंगे, एक ग्राउंड फ्लोर पर और एक टॉप फ्लोर/छत पर, ताकि आगंतुक ब्रह्मसरोवर के नजारे के साथ विभिन्न व्यंजनों का आनंद ले सकें। रेस्ट हाउस में 500 लोगों की क्षमता वाला एक बड़ा एग्जीबिशन हॉल होगा। इसके साथ ही 200 क्षमता और 50 क्षमता के दो कॉन्फ्रेंस हॉल भी होंगे, जहां सरकारी बैठकें और अन्य आयोजन हो सकेंगे। स्टाफ के लिए लगभग 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था और लगभग 400 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि सडक़ पर पार्किंग की समस्या न हो। पिछले 10 वर्षों में कुरुक्षेत्र में पर्यटन में काफी प्रगति हुई है और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह रेस्ट हाउस उनके अनुभव को और बेहतर बनाएगा।
बॉक्स
26 फायर ब्रिगेड वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि उसी दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फायर डिपार्टमेंट के आधुनिकीकरण की पहल के तहत 26 नए फायर ब्रिगेड वाहनों का लोकार्पण भी करेंगे। इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 5 दिसंबर से 25 दिसंबर तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां भी जोरों पर हैं, जिसकी समीक्षा मुख्यमंत्री स्तर, सदस्य सचिव स्तर और उपायुक्त स्तर पर लगातार की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।