{"_id":"67a9a487349d91c09500c3e4","slug":"video-students-listened-to-the-discussion-on-exams-in-educational-institutions-of-kurukshetra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने सुनी परीक्षा पे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने सुनी परीक्षा पे चर्चा
कुरुक्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा में सफलता को लेकर दिए गए गुरु मंत्र को जीवन में धारण करने का संकल्प लिया। ये कार्यक्रम विभिन्न संस्थानों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिले का मुख्य कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार पहुंचे।
ये कार्यक्रम साढ़े 10 बजे शुरू हो गया, जिसको लेकर विद्यार्थियों में पूरा उत्साह बना रहा। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छा पोषण, योग, ध्यान और खेल-कूद में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि ये संवाद कार्यक्रम परीक्षा के इस दौर में परीक्षार्थियों के लिए लाभकारी होगा। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, जिलाध्यक्ष कंवलजीत कौर सहित अन्य सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।