{"_id":"6af23a3404f2d9cca4039f07","slug":"performed-a-havan-on-vishwakarma-jayanti-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163865-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विश्वकर्मा जयंती पर किया पूजन, भंडारा भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विश्वकर्मा जयंती पर किया पूजन, भंडारा भी लगाया
Tue, 10 Nov 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लेते श्रद्धालु। स्वयं
लाडवा। श्री विश्वकर्मा सभा (मंदिर) की ओर से विश्वकर्मा जयंती पर हवन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व शांति, परिवार की सुख-समृद्धि एवं समाज की उन्नति की कामना की। इसके बाद झंडा समारोह किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार झंडा स्थापित कर भगवान श्री विश्वकर्मा जी का गुणगान किया गया। दोपहर में विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुनील गर्ग और विकास सिंघल ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, निर्माण, शिल्पकला, तकनीकी एवं कारीगरी के प्रतीक हैं। उनका जीवन मेहनत, हुनर, ईमानदारी और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। विश्वकर्मा जयंती मेहनतकश एवं शिल्पकार समाज के लिए विशेष महत्व रखती है। यह पर्व समाज को एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग के सूत्र में बांधने का संदेश भी देता है। प्रधान नरेंद्र धीमान ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर मदन पाल, केसर सिंह, रविंदर, सतपाल, अमन, इंदर बाटिया, राजन धीमान, सतिंदर देव, डिंपल, तजिंदर सिंह, सिकंदर एवं विजय सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। संवाद