Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Police detained 40 sanitation workers in Kurukshetra; the administration had tipper trucks moved out of the fire station.
{"_id":"6a93aada3d6211a1030fdc6e","slug":"video-police-detained-40-sanitation-workers-in-kurukshetra-the-administration-had-tipper-trucks-moved-out-of-the-fire-station-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: पुलिस ने 40 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया, प्रशासन ने दमकल केंद्र से बाहर निकलवाए टिप्पर; कई टिप्पर मिले खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: पुलिस ने 40 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया, प्रशासन ने दमकल केंद्र से बाहर निकलवाए टिप्पर; कई टिप्पर मिले खराब
कुरुक्षेत्र में शनिवार देर शाम टिप्पर ठेकेदार ने पुलिस बल की तैनाती में टिप्पर बाहर निकाल लिए। टिप्पर बाहर निकालने का विरोध करने वाले करीब 40 धरनारत सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के बाद थाना शहर थानेसर लेकर पहुंची, जहां सफाई कर्मचारियों की नारेबाजी जारी रही।
दूसरी ओर डीएमसी अमन कुमार वर्मा व डीएसपी गुरविंद्र ने इसके बाद दमकल केंद्र में खड़े टिप्परों को बाहर निकलवाया। टिप्परों को स्टार्ट करवाने की कोशिश पर करीब दर्जन भर टिप्पर स्टार्ट नहीं हो पाए। कुछ टिप्पर के टायर पेंचर मिले तो कई लॉक मिले और उनकी चाबियां गायब मिली। इसके बाद मौके पर मिस्त्री को बुलाकर उन्हें ठीक करवाया गया।
डीएमसी अमन ने कहा कि जो टिप्पर ठीक उनसे आज रात से ही कूड़े का उठान डोर टू डाेर शुरू कर दिया जाएगा व जो खराब है उन्हें आज रात ही ठीक करवा लिया जाएगा। रविवार से पूरे शहर में टिप्पर कूड़ा उठान शुरू कर देंगे। अगर धरनारत कर्मचारी उन्हें सफाई करने में अड़चन पैदा करते हुए तो पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
वहीं, डीएसपी गुरविंद्र ने कहा कि 40 के करीब प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक रही। किसी प्रकार का बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ी। अभी प्रशासन से विचार कर रहे हैं कि उन्हें छोड़ दिया जाए या नहीं। अगर नगर परिषद से कोई शिकायत मिलती है तो गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।