फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Review of government procurement and preparation of sports facilities in Pehowa

Kurukshetra News: पिहोवा में सरकारी खरीद और खेल सुविधाओं की तैयारी की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Review of government procurement and preparation of sports facilities in Pehowa
पिहोवा। अधिकारियों के साथ बैठक करती हुई प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार । पीआरओ
पिहोवा। प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार ने खरीफ सीजन में 1 अक्तूबर से शुरू होने वाली सरकारी खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पिहोवा में खाद्य एवं आपूर्ति तथा खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी संबंधित काम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को गेहूं के उपलब्ध भंडार की समय-समय पर फ्यूमिगेशन कराने को कहा गया। श्रम और परिवहन के निविदा प्रक्रिया भी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। प्रधान सचिव ने खेल विभाग को जिला स्तर पर स्टेडियमों और नर्सरियों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। खेल किट, साफ-सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। डीएफएससी नरेश कुमार ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए भंडार की मांग मुख्यालय भेजी जा चुकी है। बैठक में जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, उप निदेशक कविता और बाजार समिति सचिव चंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed