फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Administration and sanitation workers at loggerheads over garbage issue; over 70 detained in Pehowa and Ladwa.

कुरुक्षेत्र: कूड़े को लेकर प्रशासन और सफाईकर्मी आमने-सामने, पिहोवा-लाडवा में 70 से ज्यादा हिरासत में

Thu, 27 Aug 2026 07:53 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:53 PM IST
Kurukshetra: Administration and sanitation workers at loggerheads over garbage issue; over 70 detained in Pehowa and Ladwa.
कुरुक्षेत्र/पिहोवा/लाडवा। जिले में हड़ताल के चलते नगर निकाय सफाई कर्मचारी व प्रशासन वीरवार को भी आमने -सामने रहा। पिहोवा में 30 से ज्यादा कर्मचारियों को प्रशासन द्वारा कचरा उठान का विरोध करने पर हिरासत में लिया गया, जिन्हें करीब डेढ़ घंटा बाद इस्माईलाबाद ले जाकर छोड़ दिया गया तो सीएम सिटी लाडवा में भी 40 कर्मियों को कचरा उठान का विरोध करने पर हिरासत में ले लिया गया, जिन्हें करीब एक घंटे बाद छोड़ दिया गया। वहीं थानेसर में भी सेक्टर 13 मार्केट के पास कर्मचारियों ने कचरा उठान कर रहे प्रशासनिक टीम का विरोध किया और ट्रैक्टर भी रोक दिया। टीम के साथ नप ईओ राजेश कुमार व एसएचओ सिटी नरेश कुमार की अगुवाई में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो स्थिति पर नियंत्रण किया और सफाई कर्मचारियों को समझाकर शांत कर दिया। प्रशासन ने शहर में चार टीमें दिन में ही कचरा उठान के लिए लगाई, जिन्होंने सेक्टर 13 के अलावा पिपली रोड, सेक्टर आठ, झांसा रोड व किरमिच रोड पर कचरा उठान किया, जिसके साथ ही सभी टीमें रात को भी लगी रही। रोड स्वीपिंग मशीन भी कईं सड़कों पर चलाई गई। ---------- कॉलोनी से सेक्टर तक कचरे के ढेर पर भले ही प्रशासन अन्य साधनों व कर्मियों के जरिए तीन दिन से कचरा उठान के प्रयास में लगा है और अनेक जगह से कचरे का उठान किया भी गया है लेकिन बुरी तरह से बिगड़े हालात के चलते इन प्रयासों का खास असर अभी नहीं दिखाई पड़ रहा। कॉलोनियों से लेकर सेक्टर व अन्य वीआईपी और पॉश एरिया भी डंपिंग जोन बने हुए हैं। यहां तक कि जिला सचिवालय परिसर व नगर परिषद कार्यालय परिसर तक अछूता नहीं है। बाजार में नाले बंद हो चुके हैं तो गंदा पानी चार दिनों से लगातार सड़कों पर बह रहा है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। ----------------------- पिहोवा में कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया पिहोवा में कचरे को लेकर हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब सरकारी बॉयज स्कूल के सामने प्रशासन ने कचरा उठवाना शुरू किया। सर्व कर्मचारी संघ का बैनर लेकर हड़ताली कर्मचारीपहुंच गए। इसके बाद जमकर नारेबाजी की गई। हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों ने जब कचरा उठाने का विरोध किया तो पुलिस ने 30 से ज्यादा कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। मामले से निपटने के लिए मौके पर सिटी थाना प्रभारी सुनील वत्स के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। सुनील वत्स ने बताया कि बाद में कर्मचारियों को रिहा कर दिया गया था। बॉक्स कर्मचारी बोले, दमनकारी नीति से आंदोलन कुचलना चाहती है सरकार कर्मचारी नेता राजकुमार, अमित, बसंत, गुरचरण संधू, केसा राम आदि ने कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपनाकर उनके शांतिपूर्वक आंदोलन को कुचलना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 13 मई को सरकार से हुई वार्ता के दौरान जिन मांगों पर सहमति बनी थी। उनका नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया गया। उल्टा सरकार ने कर्मचारियों के आंदोलन को समाप्त करने के लिए अंग्रेजी राज की तरह तानाशाही रवैया अपनाना शुरू कर दिया। ------------------ लाडवा में जेसीबी के आगे लेट गए कर्मचारी, 40 को हिरासत में लिया लाडवा। वीरवार को थाना प्रभारी राजीव कुमार व नगर पालिका सचिव नीरज सैनी, कर्मचारियों व जेसीबी मशीन के साथ तहसील रोड पर कूड़ा उठवाने पहुंचे। सफाई कर्मचारी भी पहुंच गए और जेसीबी के आगे लेट गए। इस दौरान सफाई कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन के बीच आमना-सामना भी हुआ। इतना ही नहीं सफाई कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन व नारेबाजी की और एक बार तहसील रोड पर सफाई कार्य को रोक दिया। लगभग 40 सफाई कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया और एक घंटे के बाद इधर-उधर घूमाकर छोड़ दिया। सफाई कर्मचारी तरसेम सिंह, श्रवण कुमार, परमजीत, रानी देवी कौशल्या देवी, मनजीत भुल्लर, रोशन लाल आदि ने कहा कि शहर को साफ व स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारी दिन रात एक कर देते हैं। लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया जा रहा है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रोपवे संचालन का काउंटडाउन शुरू, रथयात्रा से गिरजाघर के बीच गंडोला की टेस्टिंग

27 Aug 2026

वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में वंदेमातरम गायन में छात्राओं ने लिया भाग

27 Aug 2026

शिमला: टैक्सी ऑपरेटरों की दो टूक, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन

27 Aug 2026

गुना: जिला अस्पताल में पीने के पानी में मिला सांप का बच्चा, दहशत में आए मरीज और परिजन, वीडियो वायरल

27 Aug 2026

ओबरा डैम का बढ़ा जलस्तर, खोला गया एक गेट

27 Aug 2026
विज्ञापन

Video: फैजाबाद रोड पर भीषण जाम, रक्षाबंधन पर घर जा रहीं बहनें घंटों फंसीं

27 Aug 2026

कानपुर में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, हैलट के बाहर मरीज और एंबुलेंस परेशान

27 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: ख्योरा कटरी में बाढ़ का पानी सड़क पर भरा, डेढ़ से दो फीट तक जलभराव

27 Aug 2026

रामपुर बुशहर: किन्नौर में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 400 खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा

27 Aug 2026

गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज

27 Aug 2026

झांसी में आफत की बारिश: शहर में कई जगहों पर हुआ जलभराव, घरों तक पहुंचा पानी

27 Aug 2026

पंजाब में मानसून की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ी, 32% कम बारिश; धान की पैदावार घटने का खतरा

टैगोर थिएटर में 29 अगस्त को होगी ‘श्रीरामलीला गाथा मर्यादा’, 9 किलो का धनुष उठाएंगे राम

कानपुर नगर निगम घोटाला: एसआईटी जांच में मुख्य अभियंता ने मानी फाइलों में कमियां, एक दर्जन से अधिक फाइलें जब्त

27 Aug 2026

कानपुर में राखी महोत्सव का दूसरा दिन, फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने की शिरकत

27 Aug 2026

पौड़ी गढ़वाल: मुर्गी बाड़े में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

27 Aug 2026

अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग, मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

27 Aug 2026

VIDEO: जूते हाथ में, कीचड़ में कदम... स्कूल पहुंचने को रोज अव्यवस्थाओं से जंग लड़ रहे बच्चे

27 Aug 2026

VIDEO: यूपी-पीजी में 40 हजार सीटें खाली, मनपसंद कोर्स में प्रवेश का मौका, 31 अगस्त तक करा लें पंजीकरण

27 Aug 2026

VIDEO: स्वाइन फ्लू के लक्षण...गले में खराश और सिरदर्द को न करें नजरअंदाज, तुरंत चिकित्सक को दिखाएं; एसएन में शुरू हुई स्क्रीनिंग

27 Aug 2026

बदायूं में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, पेड़ पर लटका शव

27 Aug 2026

पीलीभीत: मारपीट में बीच-बचाव करने गए किसान की मौत, युवक पर डंडा मारने का आरोप

27 Aug 2026

VIDEO: वायरल फीवर का बदला पैटर्न, अब सामने आ रहे ये लक्षण; डॉक्टर ने दी ये सलाह

27 Aug 2026

VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज के जर्जर भवनों का ऑडिट शुरू, प्लास्टर गिरने से हुई थी बच्चे की मौत; मरम्मत की भी होगी जांच

27 Aug 2026

VIDEO: दूरा में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

27 Aug 2026

VIDEO: डिलीवरी के सामान में चोरी, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

27 Aug 2026

VIDEO: युवक, युवती को सांप ने डसा

27 Aug 2026

VIDEO: गृहक्लेश में महिला ने पी लिया कीटनाशक

27 Aug 2026

VIDEO: परचून की दुकान में चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

27 Aug 2026

VIDEO: घर में दिनदहाड़े घुसकर नकदी, जेवर ले गए बदमाश

27 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed