{"_id":"68e69273052f8d83d6082a29","slug":"video-farmers-will-get-compensation-for-damaged-crops-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: प्रभावित किसानों को बाढ़ के कारण खराब हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा: संजीव वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: प्रभावित किसानों को बाढ़ के कारण खराब हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा: संजीव वर्मा
खराब फसलों की गिरदावरी कर सरकार द्वारा वेरीफिकेशन कर किसानों के मुआवजे को लेकर मंडल आयुक्त अंबाला संजीव वर्मा ने बुधवार को गांव दिवाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों की बाढ़ व फिजी वायर्स के कारण खराब हुई फसल का निरीक्षण कर उन्हें मुआवजा देने के बारे कहा गया।
मंडल आयुक्त ने कहा कि गांव दिवाना में लगभग 2100 एकड़ किसानों की फसल खराब पाई गई। सरकार के निर्देशानुसार गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को खराब फसल पर उन्हें मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि फसल खराब होने की रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। किसानों द्वारा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल के खराबे का पंजीकरण किया गया था, जिनकी पटवारियों द्वारा गिरदावरी लगभग पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार के नियमानुसार प्रभावित व पात्र किसानों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांव दीवाना में भारी बारिश के कारण कई परिवारों के घरों का भी जो नुकसान हुआ है। मौके का मुआयना कर पटवारी द्वारा रिपोर्ट सरकार को भेज कर सरकार कि हिदायत अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला राजस्व अधिकारी चेतना चैधरी ने किसानों की समस्याओं के बारे में गहनता से मंडल आयुक्त को जानकारी दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार पिहोवा सागर मल, कानूनगो राजकुमार, सुबोध कुमार, पटवारी जयपाल सिंह, गांव सरपंच दिवाना रामनाथ सैनी व गांव किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।