Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Elections for the new executive committee of the Road Mahasabha were held amid tight security in Kurukshetra
{"_id":"693539789cb8fb04cc0c36ce","slug":"video-elections-for-the-new-executive-committee-of-the-road-mahasabha-were-held-amid-tight-security-in-kurukshetra-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच रोड़ महासभा की नई कार्यकारिणी के चुनाव, बनी गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच रोड़ महासभा की नई कार्यकारिणी के चुनाव, बनी गहमागहमी
रोड़ महासभा की चौधर किसके हाथ होगी, यह फैसला आज रविवार शाम तक हो जाएगा। प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों व 13 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया था और तीन बजे तक रहेगा। डेलिगेट फिलहाल चुनाव को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखा रहे हैं और करीब एक बजे तक महज 100 डेलिगेट ने ही मतदान किया।
चुनाव के लिए 73 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 300 डेलिगेट मतदान करेंगे, जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रधान पद के लिए नौ, वरिष्ठ उपप्रधान के लिए दो, उपप्रधान के लिए छह, महासचिव के लिए पांच, सहसचिव के लिए तीन, प्रैस सचिव के दो पदों के लिए तीन व खंजाची के लिए दो उम्मीदवारों में टक्कर होगी। यहीं नहीं कार्यकारिणी के 13 सदस्यों के लिए 46 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी महाबीर सिंह की देखरेख में हो रहे चुनाव को लेकर पुलिस ने मतदान स्थल रोड़ धर्मशाला के आसपास एरिया में नाकेबंदी की हुई है।
उम्मीद्वाराें के साथ उमड़ी समर्थकों की भीड़
चुनाव में अपनी-अपनी जीत के सभी उम्मीदवार दावा कर रहे हैं। उनके साथ-साथ समर्थकों की भी भीड़ मतदान केंद्र के आसपास उमड़ी हुई हैं। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार व उनके समर्थक शनिवार देर भर भी पसीना बहाते रहे। मतदान केंद्र के बाहर खड़े उम्मीदवार मतदान के लिए आ रहे डेलिगेट को अपने-अपने समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
कार्यक्ररणी सदस्य के लिए ये हैं मैदान में
अनंतराम, अमन, आजाद सिंह, ईश्वर सिंह, ओमप्रकाश, अंशुल चौधरी, कुलवंत सिंह, केहर सिंह, कृष्ण कुमार, गुरदयाल सिंह, चमेलसिंह, जसबीर सिंह, जसमेर सिंह, जोगिंद्र सिंह, दीपक , धर्मसिंह, प्रवेश कुमार, बलकार सिंह, बलजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, महेंद्र सिंह, मुल्तान सिंह, मोनू कुमार, राजकुमार, राजपाल, राजेंद्र कुमार, राजपाल, रामनाथ, रामपाल, रणदीप कुमार, रतन सिंह, विक्रम सिंह, विरेंद्र सिंह, सतबीर सिंह, सतीश कुमार, सतबीर सिंह, सुभाष चंद, सुमित कुमार, सुरेंद्र कुमार, सूबे सिंह, हरजीत सिंह, हरबंस सिंह और हवा सिंह।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।