Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Youth from Bijna village dies in CIA-2 custody in Karnal; family alleges physical assault
{"_id":"6af8181358aa8aa615060026","slug":"video-youth-from-bijna-village-dies-in-cia-2-custody-in-karnal-family-alleges-physical-assault-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में सीआईए-2 की हिरासत में बीजना गांव के युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में सीआईए-2 की हिरासत में बीजना गांव के युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
बीजना गांव निवासी जितेंद्र की सीआईए-2 की हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस टीम उसे शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घर से पूछताछ के लिए लेकर गई थी। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बाद छोड़ने की बात कही थी, लेकिन बाद में उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
युवक की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और अपनी मांगें रखीं। उन्होंने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। परिजनों का कहना है कि जितेंद्र को घर से ले जाने के बाद उसके साथ क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी सामने आनी चाहिए।
सूचना मिलने पर डीएसपी गोरखपाल राणा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। डीएसपी ने परिजनों को बताया कि हिरासत में मौत के मामले में इलाका मजिस्ट्रेट की निगरानी में कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। परिजनों के बयान दर्ज होंगे और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।