Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11th class team wins volleyball competition

Karnal News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 11वी कक्षा की टीम विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
11th class team wins volleyball competition
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 11वी कक्षा की टीम विजयी - फोटो : वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 11वी कक्षा की टीम विजयी
- बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनला। स्वर्ण वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में दौड़ और वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 11वीं कक्षा की टीम ने वॉलीबॉल मुकाबले में 12वीं कक्षा की टीम को हराकर जीत हासिल की। कार्यक्रम में स्कूल निदेशक सुखबीर संधू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निदेशक सुखबीर संधू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है। खेल हमें अनुशासन, टीम भावना, धैर्य और हारकर भी फिर से खड़े होने की ताकत सिखाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। स्कूल प्रिंसिपल बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के सपनों और उनकी प्रतिभा को सलाम करने का दिन है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि उन्हें खेल, संस्कार और अनुशासन के माध्यम से एक अच्छा नागरिक बनाना है। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed