Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
The Tulsi-Shaligram wedding was celebrated with great pomp at the Shri Karneshwaram Mahadev Temple, where devotees performed the 'kanyadaan' ritual.
{"_id":"6b017928b2bee137d80126a7","slug":"video-the-tulsi-shaligram-wedding-was-celebrated-with-great-pomp-at-the-shri-karneshwaram-mahadev-temple-where-devotees-performed-the-kanyadaan-ritual-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में धूमधाम से हुआ तुलसी-शालीग्राम विवाह, श्रद्धालुओं ने निभाई कन्यादान की रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में धूमधाम से हुआ तुलसी-शालीग्राम विवाह, श्रद्धालुओं ने निभाई कन्यादान की रस्म
करनाल। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में शनिवार को तुलसी-शालीग्राम विवाह समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। विवाह समारोह में भक्ति, संगीत और पारंपरिक रस्मों का अनूठा संगम देखने को मिला। महिलाओं ने मंगल गीतों और भजनों के बीच विवाह की रस्में निभाईं। 'मैंने मेहंदी रचाई श्याम तेरे लिए, हाथों पै लगाई श्याम तेरे लिए, ताकि सोहणी लगां अपने प्रीतम दे नाल' और 'नी मैं लावां लाइयां हारां वाले दे नाल, मुरली वाले दे नाल' जैसे भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इस दौरान महिलाओं ने तुलसी मैया की मांग में शालीग्राम भगवान से सिंदूर भरवाने की रस्म निभाई।
विवाह समारोह के लिए शनिवार दोपहर सेक्टर-8 स्थित संदीप और जानवी कंशल के निवास स्थान से भगवान शालीग्राम की भव्य बारात निकाली गई। फूलों से सजे शालीग्राम भगवान का आकर्षक शृंगार किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली बारात में श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते हुए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचने पर लड़की पक्ष की ओर से राकेश गर्ग, मीना गर्ग, मंदिर सभा के प्रधान एडवोकेट मनोज मित्तल और आरके शर्मा ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।