Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Raksha Bandhan celebrated with great joy at Karnal Jail; the bond of love between siblings melted the prison bars.
{"_id":"6a918542d651dce27e0d5a95","slug":"video-the-bond-of-sibling-love-melts-the-prison-bars-raksha-bandhan-celebrated-with-great-joy-at-karnal-jail-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल जेल में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन ,भाई-बहन के प्यार के आगे पिघलीं जेल की सलाखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल जेल में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन ,भाई-बहन के प्यार के आगे पिघलीं जेल की सलाखें
भाई बहन के प्यार के आगे पिघली सलाखें , करनाल जेल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार , रक्षाबंधन पर्व पर जेल प्रशासन ने दिखाई मानवता ,बड़ी संख्या में बहने अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए पहुँची, इस दौरान कई बहने भावकु भी नजर आई,दुनिया और कानून की नजरों में भले ही वह अपराधी हो लेकिन एक बहन का दिल कहाँ भाई को अपराधी मानता है ! भाई के प्यार में बंधी बहन उसे राखी बाँधने व् अपनी रक्षा का वचन लेने जेल भी पहुँच जाती है ! आज रक्षाबंधन के मौके पर करनाल जेल भाई बहन के इस प्यार का गवाह बनी जहाँ बड़ी संख्या में बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बाँधी , इस दौरान कई बहने भावुक हो गई ! इस मौके पर ऐसा लग रहा था जैसे भाई बहन के प्यार के आगे जेल की सलाखें भी पिघल गई हों , हालांकि मीडिया को जेल के अंदर जाने की परमिशन नही थी लेकिन जो बहने जेल में बंद अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर वापस लौट रही थी वह तस्वीर साफ बयां कर रही थी की भाई बहन के इस अटूट रिश्ते जैसा कोई रिश्ता नहीं है।
करनाल जिला जेल सुपरिंटेंडेंट लखबीर बरार ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया हर वर्ष पहले भी इसी तरह से मुलाकात करवाई जाती है मुख्यालय के आदेश के बाद आज भी रक्षाबंधन के पर्व पर जेल में बंद सभी भाई बहन उनकी मुलाकात करवाई जा रही है जिसको लेकर जेल प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के मध्य नजर समेत कई तरह के प्रबंध किए गए हैं पुलिस गार्ड के साथ पूरा जेल प्रबंधन के कर्मचारी इसमें शामिल है। जेलर ने बताया सबसे बड़ी बात यह है कि हमारा एक भी कर्मचारी और अधिकारी आज छुट्टी पर नहीं है रक्षाबंधन का त्योहार बनाने के लिए सब यहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा जेल प्रबंधन की ओर से बहने के लिए राखियां और मिठाई का भी इंतजाम किया गया है और बहनों के लिए लंगर भी लगाया गया है ताकि उन्हें खाने-पीने की किसी तरह की कोई समस्या ना हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।