फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four students selected for rhythmic gymnastics

Karnal News: रिदमिक जिम्नास्टिक में चार छात्राओं का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four students selected for rhythmic gymnastics
संगीत की लय पर रिदमिक जिम्नास्टिक का प्रदर्शन करती छात्रा। संवाद
इंद्री। राज्य स्तरीय स्कूली रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की चार छात्राओं का चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 16 सितंबर को अंबाला में होगा।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के अवसर पर शुक्रवार को प्रातः कालीन सभा के दौरान विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने संगीत की लय पर रिदमिक जिम्नास्टिक की आकर्षक प्रस्तुति दी। विद्यालय की प्राचार्या ज्योति खुराना ने चयनित छात्राओं और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन

डीपीई अशोक कुमार ने कहा कि रिदमिक जिम्नास्टिक एक ऐसा कलात्मक खेल है जिसमें एथलीट संगीत की धुन पर विभिन्न उपकरणों के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं। इस मौके पर अध्यापक दुष्यंत कुमार, बृज, सतीश, सुरेंद्र, अध्यापिका सरस्वती, नवजोत कौर, रेखा, दीपा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed