Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Shaligram’s wedding procession arrived accompanied by a musical band and was welcomed with floral garlands.
{"_id":"6b01b54f13034bbc5d052c45","slug":"video-shaligrams-wedding-procession-arrived-accompanied-by-a-musical-band-and-was-welcomed-with-floral-garlands-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बैंड-बाजे के साथ पहुंची शालीग्राम की बरात, फूलों की मालाओं से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड-बाजे के साथ पहुंची शालीग्राम की बरात, फूलों की मालाओं से हुआ स्वागत
करनाल। सेक्टर-9 स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में शनिवार रात तुलसी-शालीग्राम विवाह समारोह श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रस्मों के बीच धूमधाम से मनाया गया। विवाह समारोह में माहौल किसी वास्तविक शादी से कम नजर नहीं आया। बैंड-बाजे की धुन, फूलों की मालाएं और विवाह के मांगलिक गीतों के बीच भगवान शालीग्राम की बरात धाम में पहुंची तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ बरात का स्वागत किया।
वर पक्ष की ओर से बुढ़ाखेड़ा निवासी विनोद डाबड़ा अपने परिवार के सदस्यों के साथ पंजाबी धर्मशाला से भगवान शालीग्राम को आकर्षक शृंगार करवाकर बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचे। धाम में वधु पक्ष की ओर से संदीप, पारूल बाली और उनके परिजनों ने पारंपरिक अंदाज में बरात का स्वागत किया। शालीग्राम का तिलक कर बरातियों के गले में फूलों की मालाएं पहनाई गईं। इसके बाद विवाह की रस्में शुरू हुईं।
पंडित अजीत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तुलसी जी और भगवान शालीग्राम का विधिवत विवाह संपन्न करवाया। फेरे करवाने के साथ मांग भरने की रस्म निभाई गई और तुलसी जी को विदाई दी गई। विवाह के दौरान श्रद्धालु भक्ति और उत्साह में सराबोर नजर आए। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो धाम में साक्षात विवाह समारोह आयोजित हो रहा हो। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।