Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rahul Gandhi has only a hunger for power: Manohar Lal

राहुल गांधी में केवल सत्ता की भूख : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi has only a hunger for power: Manohar Lal
कामकाजी महिला छात्रावास का उदधाटन करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। सूचना विभाग
करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके मस्तिष्क में देश, राष्ट्र और देशभक्ति की कल्पना ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी केवल सत्ता की भूख लेकर चल रहे हैं लेकिन जनता ऐसे लोगों को दोबारा सत्ता नहीं सौंपने वाली। कांग्रेस कई वर्षों से सत्ता से दूर है और आगे भी धीरे-धीरे दूर होती चली जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री शनिवार को करनाल प्रवास पर थे। करीब 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए आपातकाल को इसका सबसे बड़ा उदाहरण बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश आज भी उस दौर को काले अध्याय के रूप में याद करता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए लोकसभा का कार्यकाल पांच साल से बढ़ाकर छह साल कर दिया था। सवाल उठाया कि जो पार्टी अपने शासनकाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाती रही, वह आज संविधान और लोकतंत्र की बात कैसे कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की राजनीति पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार बनती है, जनता खुश रहती है। तीसरी बार हरियाणा की सरकार बनाकर यहां की जनता खुश है। अब पंजाब के लोगों के भी खुश होने की बारी है।

एसआईआर को बताया जरूरी
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कांग्रेस के विरोध और वोट चोरी के आरोपों को भी मनोहर लाल ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को साफ और शुद्ध करना है। उनके मुताबिक, पहले गलत और डुप्लीकेट वोट बनते रहे हैं। सूची में ऐसे लोग भी शामिल थे, जो देश के बाहर के हैं या विदेशी नागरिक हैं। ऐसे नाम हटाने और कमियां दूर करने की प्रक्रिया को उन्होंने जरूरी बताया।

उद्योगों की जायज मांग पर करेंगे बात
एनसीआर में प्रदूषण के कारण उद्योगों पर लगने वाली पाबंदियों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदूषण मानवता के लिए नुकसानदायक है। इसे कम करने के लिए उद्योगों, निर्माण कार्यों, पराली और वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण जरूरी है। पानीपत के उद्योगों को सरकार का सहयोग करना चाहिए। यदि उनकी कोई जायज मांग होगी तो बातचीत कर समाधान करेंगे। उनकी पहले भी कई मांगें मानी हैं और समस्याओं पर भी बातचीत से समाधान निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed