Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cows are worshipped in cow shelters on Gopashtami.

Karnal News: गोपाष्टमी पर गोशालाओं में की गायों की पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cows are worshipped in cow shelters on Gopashtami.
अंबाला छावनी के रामबाग ​स्थित गौशाला में पूजा-अर्चना करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। प्रवक्ता
- रामबाग गोशाला में की पूजा-अर्चना, मंत्री विज ने की 10 लाख रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले में मंगलवार को गोपाष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। गोशालाओं में गाय की पूजा की गई। मंत्री अनिल विज ने गोपाष्टमी के अवसर पर रामबाग गोशाला में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गो सेवा को प्रकृति, मानव जाति और भगवान श्रीकृष्ण की सच्ची आराधना बताया।
विज ने गो माता को तिलक लगाया, पुष्प माला पहनाई और चारा खिलाकर पूजा की। उन्होंने राधा-कृष्ण मंदिर में भी माथा टेका। मंत्री ने देसी गाय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गोपाष्टमी के दिन ही श्रीकृष्ण ने गाय चराना शुरू किया था। गाय को माता इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके दूध में रोग प्रतिरोधक क्षमता और सभी पौष्टिक तत्व होते हैं। उन्होंने देसी गाय के दूध में गुणकारी ए-2 प्रोटीन होने की जानकारी दी। विदेशी गाय के दूध में ए-1 प्रोटीन पाया जाता है। उन्होंने 1857 में भारत से ब्राजील ले जाई गई गायों के संरक्षण का उदाहरण भी दिया।
विज्ञापन

गो संरक्षण के लिए सरकारी प्रयास
विज ने हरियाणा सरकार के गो संरक्षण प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने गो हत्या के खिलाफ देश का सबसे सख्त कानून बनाया है। प्रदेश की करीब 450 गौशालाओं को 85 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। मंत्री ने आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए सामाजिक संस्थाओं से आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed