Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A grand Nagar Kirtan will be held in the cantonment on November 22.

Karnal News: छावनी में 22 नवंबर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A grand Nagar Kirtan will be held in the cantonment on November 22.
अंबाला छावनी के निकलने वाले नगर कीर्तन की बैठक के दौरान मौजूद गुरुद्वारा प्रबंधक। प्रवक्ता
गुरुद्वारा कमेटियों की बैठक कर प्रबंधक कमेटियों ने बनाई रूपरेखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को छावनी में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हरगोलाल रोड में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर कीर्तन के मार्ग और समय का निर्धारण सर्वसम्मति से किया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड के प्रधान सरबजीत सिंह जोहर ने बताया कि नगर कीर्तन दोपहर तीन बजे रेजिमेंट बाजार से आरंभ होगा। इससे पहले दोपहर एक बजे पालकी साहिब गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड से रेजिमेंट बाजार के लिए रवाना होगी। यह कीर्तन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में निकलेगा। जोहर ने समस्त संगत से परिवार सहित नगर कीर्तन में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
विज्ञापन

निर्धारित मार्ग
यह नगर कीर्तन रेजिमेंट बाजार से शुरू होकर गोल चक्कर, राय मार्केट, विजय रतन चौक और पंजाबी गुरुद्वारा से गुजरेगा। इसके बाद यह कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक, सदर बाजार, बजाजा बाजार और सब्जी मंडी से होकर निकलेगा। पुल चमेली, गुरुद्वारा सुखमनी सेवा सोसायटी और इकबाल गंज से होते हुए यह शाम आठ बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हरगोलाल रोड पर संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed