Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Gharaunda: Distressed over the lack of paddy procurement, a farmer attempted to consume a poisonous substance; fellow farmers and commission agents saved him.
{"_id":"6abe772b23aa0627440689fb","slug":"video-gharaunda-distressed-over-the-lack-of-paddy-procurement-a-farmer-attempted-to-consume-a-poisonous-substance-fellow-farmers-and-commission-agents-saved-him-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"घरौंडा: धान खरीद न होने से परेशान किसान ने जहरीला पदार्थ खाने का किया प्रयास, किसानों-आढ़तियों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौंडा: धान खरीद न होने से परेशान किसान ने जहरीला पदार्थ खाने का किया प्रयास, किसानों-आढ़तियों ने बचाया
घरौंडा नई अनाज मंडी में लगभग आठ दिन से पूर्व सरपंच किसान जितेंद्र कुमार की धान की खरीद न होने पर किसान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और आढ़तियों के बीच में किसान ने जहरीला पदार्थ खाने का प्रयास किया। जैसे ही किसान ने जेब से जहरीला पदार्थ निकाला तो दूसरे किसानो ने देख लिया और लगभग 30 मिनट तक जहरीला पदार्थ छीन पाए। किसान का कहना है कि वह 24 सितंबर को धान की ढेरी मंडी में लेकर आया था, लेकिन धान की खरीद नहीं हुई। बुधवार को उसकी धान की नमी 17.1 थी लेकिन वेयर हाउस ने खरीद नहीं की। आज वह दोपहर ढाई बजे से हैफेड की खरीद एजेंसी से बार बार रिक्वेस्ट कर रहा और धान की नमी भी 14 प्रतिशत है लेकिन धान की सफाई को लेकर एजेंसी ने खरीद नहीं की। आखिरकार किसान ने परेशान होकर जेब से जहरीला पदार्थ निकाल कर खाने का प्रयास किया तो व्यापारियों व किसानो ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया और धान की सफाई करवा कर धान की खरीद कराई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।