{"_id":"67dfcc371d05aadf74078f90","slug":"video-get-together-organized-on-bihar-day-in-karnal-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में बिहार दिवस पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में बिहार दिवस पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से अनमोल गार्डन में बिहार दिवस के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीजेपी यू संयोजक डॉ. अर्चना गुप्ता ने बिहार से आए प्रवासी श्रमिकों और व्यवसायियों के योगदान की सराहना की।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा "धान का कटोरा" है, जहां से पूरे विश्व में चावल का निर्यात होता है। लेकिन इस खेतों में मेहनत करने वाले बिहार से आए श्रमिक हैं, जिनके पसीने से यह उद्योग फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि पानीपत का कपड़ा उद्योग भी बिहार से आए श्रमिकों के परिश्रम से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना पाया है।
कार्यक्रम में असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन प्रवासी भाई-बहनों की मेहनत को पहचान देने का अवसर है, जिन्होंने करनाल और हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अपने परिश्रम और संस्कारों के लिए जाने जाते हैं और वे केवल अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि देश की प्रगति में भी सहयोग कर रहे हैं।
इस अवसर पर बिहार के विधायक अनिल राम, बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद पाठक और श्याम ठाकुर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। करनाल की मेयर रेनू वाला गुप्ता और भाजपा के पूर्व जिला कार्यकारी सदस्य बृजेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद और गुरुग्राम में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि बिहार से आए प्रवासियों का सम्मान किया जा सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रवासी श्रमिकों और व्यवसायियों के योगदान की सराहना करती है और उनके अधिकारों और सुरक्षा का ध्यान रखती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।