{"_id":"69036c44b5502613bb01e8a0","slug":"video-a-padyatra-will-be-organised-on-the-birth-anniversary-of-sardar-vallabhbhai-patel-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा का होगा आयोजन
करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर वीरवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में यूनिटी पदयात्रा को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। इस यात्रा के माध्यम से हम उस पुरुषार्थ को नमन करेंगे, जिन्होंने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का स्वरूप दिया। सरदार पटेल जी को लौह पुरुष कहा जाता है। लेकिन उनके व्यक्तित्व की असली शक्ति केवल लौह जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं थी, बल्कि उनका अडिग विश्वास था कि भारत एक है, भारत अखंड है और भारत सदा-सर्वदा अखंड रहेगा। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत 2047 के संकल्प के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी ने रियासतों को जोड़ा था। हमें उनके सपनों को जोड़ना है। सरदार पटेल जी ने नक्शे पर भारत को एक किया था, हमें दिलों और आत्माओं में भारत को एक करना है। प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप में उसे पूरा करना होगा। उन्होंने जिला वासियों का आह्वान किया कि वे इस पदयात्रा में शामिल होकर इस पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।