{"_id":"681b20d5572ae4bd7e0fc63a","slug":"video-10-minute-blackout-at-4-pm-today-in-karnal-war-alertness-practiced-under-mock-drill-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में आज शाम 4 बजे 10 मिनट का ब्लैकआउट, मॉक ड्रिल के तहत युद्ध सतर्कता का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में आज शाम 4 बजे 10 मिनट का ब्लैकआउट, मॉक ड्रिल के तहत युद्ध सतर्कता का अभ्यास
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आज बुधवार शाम 4:00 बजे सायरन बजने और लोगों के इधर-उधर भागने की स्थिति में घबराएं नहीं। यह युद्धकालीन सतर्कता की जांच के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय में यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि मॉक ड्रिल शहर के चार प्रमुख स्थानों- लघु सचिवालय, पुराना बस स्टैंड, सेक्टर 12 स्थित बिजली निगम कार्यालय और नेहरू मार्केट में आयोजित की जाएगी।
इस दौरान शाम 4:00 बजे से 4:10 बजे तक 10 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा। उपायुक्त ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस अवधि में घरों, दुकानों और अन्य स्थानों की बिजली पूरी तरह बंद कर दें। इनवर्टर और मुख्य स्विच भी ऑफ करें। उन्होंने कहा, “यह 10 मिनट का अंधेरा देश की सुरक्षा के लिए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।