{"_id":"6aeb1015827125f2c201395f","slug":"video-kaithal-police-take-action-against-drug-smugglers-4-accused-arrested-in-4-separate-cases-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, अलग-अलग 4 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, अलग-अलग 4 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार
कैथल। कैथल पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग चार मामलों में चार नशा तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) व चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 125.08 ग्राम हेरोइन तथा 1 किलो 210 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया है। डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि पहले मामले में एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार की अगुवाई में एसआई जसबीर सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव माघो माजरी के श्मशान घाट के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविन्दा उर्फ काला निवासी सिरटा रोड, कैथल को काबू किया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी बीर भान के समक्ष ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 100.56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरे मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई राजीव की टीम ने गांव पाई से सिसमौर रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर निवासी गांव पाई को काबू किया। नियमानुसार कार्रवाई तहत डीएसपी रमेश चंद्र की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे में एक पन्नी से 14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई धर्म सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीसरे मामले में सीआईए गुहला प्रभारी पीएसआई रवि की अगुवाई में एएसआई राकेश की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खरौदी रोड, गुहला पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बादल निवासी बलबेड़ा रोड, चीका को काबू किया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे जतिन कुमार, एईटीओ कैथल के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 10.52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे पीएसआई सनेश द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
चौथे मामले में एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई बलराज सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-18 कैथल के कट के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल कुमार उर्फ बोबी निवासी गांव प्यौदा, हाल किरायेदार सीवन को काबू किया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे जतिन कुमार, एईटीओ कैथल के समक्ष की गई जांच दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से एक किलो 210 ग्राम चुरापोस्ट बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई जसमेर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।