{"_id":"6aef75fa8a39b11a9404fe02","slug":"through-posters-female-students-conveyed-a-message-about-the-dangers-of-tsunamis-and-measures-for-protection-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157618-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोस्टरों से छात्राओं ने सुनामी के खतरों और बचाव के उपायों का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोस्टरों से छात्राओं ने सुनामी के खतरों और बचाव के उपायों का दिया संदेश
विज्ञापन
पोस्टर दिखाते हुए छात्राएं। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने पोस्टरों से सुनामी के खतरों, इसके विनाशकारी प्रभावों और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीकों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
पोस्टरों में आपदा के समय सतर्कता बरतने, सुरक्षित स्थानों पर जाने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का संदेश दिया गया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने दिसंबर 2015 में प्रत्येक वर्ष पांच नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक करना और इनके खतरों से बचाव के उपायों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन जागरूकता, सतर्कता और समय रहते की गई तैयारी से इनके कारण होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
-- -- --
समय पर उठाए गए कदम से बच सकता है हादसा
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं के ज्ञान और रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही वे सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनती हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय सही जानकारी और समय पर उठाए गए कदम जान-माल के नुकसान को कम करने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
-- --
सुनामी की चेतावनी मिलते ही सुरक्षित स्थान पर जाएं
सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने छात्राओं को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी हासिल करनी चाहिए और इसे अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों तक भी पहुंचाना चाहिए। भूगोल विभाग की प्रोफेसर सुदेश ने छात्राओं को सुनामी आने के कारणों, इसके प्रभावों और बचाव के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समुद्र में सुनामी की चेतावनी मिलने पर बिना देर किए सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाना चाहिए। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए।