फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: 54 kg of poppy husk seized from a truck; 37.77 grams of 'chitta' (synthetic drug) recovered from occupants of a car and a motorcycle.

कैथल: ट्रक में 54 किलो डोडा पोस्त, कार-बाइक सवारों से 37.77 ग्राम चिट्टा बरामद

Mon, 26 Oct 2026 07:37 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 26 Oct 2026 07:37 PM IST
Kaithal: 54 kg of poppy husk seized from a truck; 37.77 grams of 'chitta' (synthetic drug) recovered from occupants of a car and a motorcycle.
कैथल। ट्रक में डोडा पोस्त ले जा रहे गांव मंडवाल निवासी सतनाम, स्विफ्ट कार सवार गांव नंदगढ़ निवासी सुखबीर सिंह, अमरगढ़ गामड़ी निवासी मनोज कुमार, अर्जुन नगर निवासी गौरव और चीका की इंद्रा कॉलोनी निवासी सतीश उर्फ बंबु को कैथल पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 54 किलो 864 ग्राम डोडा पोस्त और 37.77 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और स्विफ्ट कार के साथ एक बाइक भी जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेश पर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर नाकाबंदी और दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। ट्रक के कैबिन में चार कट्टों से मिला 54 किलो डोडा पोस्त कलायत सीआईए प्रभारी एएसआई मनीष की अगुवाई में पीएसआई सौरभ की टीम किसान चौक कलायत के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव मंडवाल निवासी सतनाम ट्रक में डोडा पोस्त छिपाकर एनएच-152 से गांव की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बस अड्डा पिंजुपुरा के पास नाकाबंदी कर ट्रक नंबर एचआर-45डी-2499 को रुकवा लिया। चालक की पहचान सतनाम के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे डीएसपी बीर भान की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली गई। इस दौरान कैबिन में रखे चार प्लास्टिक कट्टों से 54 किलो 864 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। थाना कलायत में मामला दर्ज कर एएसआई मंजीत ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त कर लिया। स्विफ्ट कार में पॉलीथिन से मिली 25.2 ग्राम हेरोइन दूसरे मामले में एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार की अगुवाई में एसआई जसबीर सिंह की टीम ने गुप्त सूचना पर बुढ़ाखेड़ा से नंद सिंह वाला जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की। इस दौरान बुढ़ाखेड़ा की ओर से आई एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर कार में रखे पॉलीथिन से 25.2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गांव नंदगढ़ निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई। थाना सदर में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली। ट्रांसपोर्ट नगर में बाइक सवार दो युवकों से मिला चिट्टा तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर कैथल में दबिश दी। यहां बाइक पर बैठे दो संदिग्ध युवकों को काबू किया गया। उनकी पहचान अमरगढ़ गामड़ी निवासी मनोज कुमार और अर्जुन नगर निवासी गौरव के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार रविंद्र हुड्डा की मौजूदगी में तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से एक पॉलीथिन में 6.23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना शहर में मामला दर्ज कर एसआई जयभगवान ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नशा तस्करी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली। चीका में घर पर दबिश देकर सतीश उर्फ बंबु को पकड़ा चौथे मामले में एंटी नारकोटिक सेल के एसआई बलराज सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इंद्रा कॉलोनी चीका निवासी सतीश के मकान पर दबिश दी। यहां से सतीश उर्फ बंबु को काबू किया गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बलराज सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना चीका में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, चारों मामलों में गिरफ्तार पांचों आरोपियों से नशा तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिक्षक-स्नातक चुनाव: वाराणसी में मतगणना की तैयारी पूरी, 27 अक्तूबर को होगी वोटों की गितनी

26 Oct 2026

झोटा हत्याकांड: पंजाब में झाड़ू फूंक प्रदर्शन, दवा फैक्टरी और ड्रग नेटवर्क की जांच तेज

Video: गोलीकांड की चश्मदीद विद्या देवी बोलीं- गोलियों की आवाज सुनकर दौड़ी, दो लोग जमीन पर पड़े थे

26 Oct 2026

लुधियाना के थाना दाखा में गुरुद्वारा मोरकरीमा से नकाबपोश गोलक चोरी कर फरार

26 Oct 2026

Video: जिला खो-खो चैंपियनशिप में सेंट जेवियर और बीकेटी इंटर कॉलेज के बीच मुकाबला

26 Oct 2026
विज्ञापन

Video: महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर आधारित चित्र बना रहे कलाकार

26 Oct 2026

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 35 सीटों पर उतरेगी आपकी आवाज पार्टी

विज्ञापन

Video: लखनऊ में बड़ी वारदात, बाउंड्री वॉल के विवाद में फायरिंग, तीन की मौत

26 Oct 2026

Video: लखनऊ में बाउंड्री वॉल के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन की मौत

26 Oct 2026

कानपुर: वीआईपी रोड पर पेड़ से टकराकर पलटी कार, तीन लोग घायल

26 Oct 2026

मेरठ: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर CCSU में धरने पर बैठे छात्र, 2018 के बाद चुनाव नहीं होने पर जताई नाराजगी

26 Oct 2026

मेरठ: महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान, शारदा रोड स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

26 Oct 2026

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता, लॉन्ग जंप और 60 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

26 Oct 2026

मेरठ: CCSU में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

26 Oct 2026

कोटकपूरा से एके-47 राइफल की तीन मैगजीन और 82 कारतूस बरामद, जांच शुरू-एसपी

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को बताया हताशा का प्रतीक

26 Oct 2026

खाली हाथ लौटे अन्नदाता: झांसी में खाद के लिए मारामारी, तड़के सुबह सहकारी समितियों पर उमड़ी किसानों की भीड़

26 Oct 2026

प्रशासन अलर्ट: कार से भराड़ीसैंण जाएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चमोली में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

26 Oct 2026

कानपुर: बिठूर से सीएम योगी का संबोधन, विरासत और महर्षि वाल्मीकि के योगदान का किया उल्लेख

26 Oct 2026

मेरठ: माहेश्वरी महिला मंडल और क्रिएटिव ग्रुप का डांडिया उत्सव, नवरात्रि गीतों पर थिरकीं महिलाएं; गेम्स और लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह

26 Oct 2026

मंडला: मॉर्निंग वॉक पर निकले वन विभाग एसडीओ का अपहरण, 4 घंटे घुमाया, चेन-अंगूठी लूटी, खाते से निकाले 10 हजार

26 Oct 2026

अमृतसर में हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का कासो अभियान, डीसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने दी जानकारी

26 Oct 2026

गंगीरी के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग हिरासत में

26 Oct 2026

एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता के साथ बदसलूकी पर भड़के वकील, किया चक्काजाम

26 Oct 2026

खरगे के बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में जमकर की नारेबाजी

26 Oct 2026

कुशीनगर: मारपीट के दौरान सिर पर वार से युवक की मौत

26 Oct 2026

बिलासपुर में राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन में दिखा उत्साह, 90 वर्ष पूरे होने पर निकला प्रांतीय संचलन

26 Oct 2026

बरला में 4.50 लाख छीने, पुलिस बोली- नहीं हुई लूट जैसी कोई घटना

26 Oct 2026

सिरमौर: डॉ. राजीव बिंदल बोले- रामायण में महर्षि वाल्मीकि ने बताया आदर्श जीवन का मार्ग

26 Oct 2026

वाल्मीकि प्रकट दिवस पर नगर निगम सभागार में कार्यक्रम आयोजित, सीएम धामी रहे मौजूद

26 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed