फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Students from RKSD College visited an AC repair center.

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने एसी मरम्मत केंद्र का किया भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students from RKSD College visited an AC repair center.
मरम्मत केंद्र के दौरे के दौरान विद्यार्थी व स्टाफ। विज्ञ​प्ति
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने शहर के रवि एयर कंडीशनिंग मरम्मत केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एयर कंडीशनिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली, विभिन्न उपकरणों, रखरखाव और मरम्मत की व्यावहारिक जानकारी देना रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश देशवाल और सहायक प्रोफेसर मंजू गर्ग के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने एसी के विभिन्न हिस्सों की कार्यप्रणाली को समझा। इनमें कंप्रेसर, कंडेनसर, इवेपोरेटर, कूलिंग कॉइल और विद्युत व इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण सर्किट शामिल रहे। विद्यार्थियों को रेफ्रिजरेशन प्रणाली, तापमान नियंत्रण, तकनीकी खराबियों की पहचान और नियमित रखरखाव की प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इस शैक्षणिक दौरे से विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़े गए भौतिक विज्ञान और इलेक्ट्रॉनिक्स के सिद्धांतों को वास्तविक परिस्थितियों में समझने का अवसर मिला। साथ ही वे एयर कंडीशनिंग सर्विसिंग, रेफ्रिजरेशन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के रखरखाव से जुड़े तकनीकी कौशल से भी परिचित हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक दौरे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होते हैं। इससे उन्हें किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अनुभव विद्यार्थियों को तकनीकी और सेवा क्षेत्र में कॅरिअर के नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित करेगा।

मरम्मत केंद्र के दौरे के दौरान विद्यार्थी व स्टाफ। विज्ञप्ति

मरम्मत केंद्र के दौरे के दौरान विद्यार्थी व स्टाफ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed