Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Retired employees held a meeting in Julana, Jind, and announced plans to stage a sit-in protest at district headquarters from September 29 to 30.
{"_id":"6ab4d2c81138c3f69e0b4aac","slug":"video-retired-employees-held-a-meeting-in-julana-jind-and-announced-plans-to-stage-a-sit-in-protest-at-district-headquarters-from-september-29-to-30-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में रिटायर्ड कर्मचारियों की हुई बैठक, 29 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालयों पर धरना देने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में रिटायर्ड कर्मचारियों की हुई बैठक, 29 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालयों पर धरना देने का ऐलान
कस्बे के महाराणा प्रताप भामाशाह पार्क में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान ईश्वर ठाकूर ने की। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
प्रधान ईश्वर ठाकूर ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों की मांग है कि पेंशन संबंधी नियम व अधिनियम को वापस लिया जाए। इसके अलावा आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण को शामिल किया जाए, ताकि पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि पेंशनभोगियों को अंतरिम राहत प्रदान की जाए और लंबित 18 माह के महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय सरकारी सेवाओं में लगाया है। इसलिए सरकार को उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान करना चाहिए। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
ईश्वर ठाकूर ने बताया कि मांगों को लेकर आगामी 29 और 30 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर रिटायर्ड कर्मचारियों की ओर से धरना दिया जाएगा। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।