Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Public outreach in Jind regarding the Kanshiram Parinirvana Diwas commemoration; a zonal-level 'Sankalp Diwas' (Pledge Day) event to be held on October 9.
{"_id":"6ac0efd3ebd5db7919082a7b","slug":"video-public-outreach-in-jind-regarding-the-kanshiram-parinirvana-diwas-commemoration-a-zonal-level-sankalp-diwas-pledge-day-event-to-be-held-on-october-9-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस समारोह को लेकर जनसंपर्क, 9 अक्तूबर को होगा जोन स्तरीय संकल्प दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस समारोह को लेकर जनसंपर्क, 9 अक्तूबर को होगा जोन स्तरीय संकल्प दिवस समारोह
जींद। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने नौ अक्तूबर को मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शहर के सफीदों रोड स्थित दीप पैलेस में होने वाले जोन स्तरीय संकल्प दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विधानसभा उचाना के विभिन्न गांवों का दौरा किया।
शनिवार को उन्होंने दुर्जनपुर, उदयपुर, मखंड, बुडायन, काकड़ौद, उचाना खुर्द, उचाना कलां, खेड़ी मसानिया और पालवां में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश प्रभारी सीपी सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर करेंगे। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम के अधूरे कारवां को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांट रही है। उन्होंने हरियाणा में अपराध की घटनाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। डॉ. जमालपुर ने कहा कि बसपा को बूथ स्तर तक मजबूत कर संगठन को विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर भी कहा कि देश में जातिवाद नहीं होता तो उन्हें प्रधानमंत्री बनने का अवसर पहले ही मिल चुका होता। इस दौरान प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, वरिष्ठ नेता डॉ. प्रवीण मंडल, उचाना विधानसभा अध्यक्ष रणधीर सिंह घोघड़ियां, विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र मांडी, ईश्वर उचाना, राजपाल सिंगवाल, संजय मांडी, प्रवीण छात्तर, बिट्टू पेंटर करसिंधू, राजा करसिंधू, रामपाल फौजी, सुभाष बुडायन, विकास उदयपुर, जयपाल घोघड़ियां, विनोद पालवां, मनीष करसिंधु, जिले सिंह काकड़ौद, रवि दुर्जनपुर, अभिमन्यु दुर्जनपुर, शमशेर उचाना खुर्द और राममेहर खेड़ी मसानिया मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।