{"_id":"6ac01e8451f371e7800efcef","slug":"special-gram-sabhas-were-held-across-300-gram-panchayats-in-the-district-featuring-discussions-on-the-efficient-use-of-water-and-the-maintenance-of-schemes-jind-news-c-199-1-sroh1009-161402-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले की 300 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं, पानी के सदुपयोग और योजनाओं के रखरखाव पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले की 300 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं, पानी के सदुपयोग और योजनाओं के रखरखाव पर हुई चर्चा
विज्ञापन
02जेएनडी15: श्रीराग खेड़ा में जल अर्पण दिवस मनाते हुए जनस्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
जींद। जल जीवन मिशन के तहत शुक्रवार को जिले की सभी 300 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर जल अर्पण दिवस मनाया गया। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों, ग्राम पंचायतों, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा ने कहा कि हर बूंद की कीमत समझें और जल स्रोतों को सुरक्षित रखें। ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के साथ जल स्रोतों के संरक्षण और जलापूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन में सामुदायिक भागीदारी की जानकारी दी गई।
श्री राग खेड़ा गांव में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव के ट्यूबवेल परिसर में जल अर्पण कर ग्रामीणों ने जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल को फूल मालाओं से सजाया गया था। विशेष ग्राम सभा में हर घर नल से जल की उपलब्धता, पानी के सदुपयोग, जल स्रोतों की स्वच्छता और पेयजल योजनाओं के रखरखाव से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा ने कहा कि पेयजल आपूर्ति के प्रबंधन और रखरखाव में श्री राग खेड़ा ग्राम पंचायत का कार्य सराहनीय है। उन्होंने ग्रामीणों से पानी की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने और पेयजल स्रोतों को साफ रखने का आह्वान किया। जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि जल अर्पण दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ पेयजल व्यवस्था में समुदाय की भागीदारी बढ़ाना है।
जिले की सभी ग्राम सभाओं में पहुंची विभागीय टीम
जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिले की सभी 300 ग्राम सभाओं में भाग लेकर जल जीवन मिशन से जुड़ी योजनाओं और विभागीय नीतियों की जानकारी दी। कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा व प्रशांत सिल्वानिया, उपमंडल अभियंता रणबीर सिंह, नवीन कुमार मुंडे, कुलदीप कुहाड़, सतीश नैन, राकेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सन्नी रोहिल्ला सहित सभी कनिष्ठ अभियंता, खंड समन्वयक कुशल शर्मा, दिनेश मलिक, ईश्वर सिंह, बलवान सिंह, सुरेंद्र दुग्गल व सुरेंद्र कुमार ने भागीदारी निभाई।