Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Prime Minister Narendra Modi will digitally inaugurate the Maharshi Chyavan Government Medical College and Rao Tularam Hospital, Koriawas, in Jind.
{"_id":"6a58f067fb25052a9e092e80","slug":"video-prime-minister-narendra-modi-will-digitally-inaugurate-the-maharshi-chyavan-government-medical-college-and-rao-tularam-hospital-koriawas-in-jind-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से दक्षिणी हरियाणा को देंगे स्वास्थ्य सौगात, महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज व राव तुलाराम अस्पताल कोरियावास का करेंगे डिजिटल लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से दक्षिणी हरियाणा को देंगे स्वास्थ्य सौगात, महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज व राव तुलाराम अस्पताल कोरियावास का करेंगे डिजिटल लोकार्पण
विकसित भारत के निर्माण और देश के हर कोने तक आधुनिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के संकल्प में शुक्रवार को जिला महेंद्रगढ़ भी अपनी ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज कराने जा रहा है। दक्षिणी हरियाणा के नागरिकों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में 17 जुलाई को एक नया सवेरा होने जा रहा है, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल शहर के समीप स्थित महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज और राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास का लोकार्पण करेंगे।
जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। स्थानीय स्तर पर कोरियावास में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। जिला प्रशासन तथा कॉलेज प्रबंधन द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज विधायक ओम प्रकाश यादव तथा उपायुक्त अनुपमा अंजली खुद कोरियावास पहुंचे।
कार्यक्रम स्थल पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा विशाल स्क्रीन लगाई गई हैं, जिसके माध्यम से हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखेंगे। लगभग 76 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इस आधुनिक मेडिकल कॉलेज परिसर में आपातकालीन दुर्घटना सेवाएं तथा आईपीडी सेवा भी विधिवत रूप से शुरू होने जा रही हैं। शुरुआती चरण में इस आईपीडी को 600 बेड की विशाल क्षमता के साथ संचालित किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।