{"_id":"6ab2c8829b2b743d7607b121","slug":"negligence-in-cleanliness-city-roads-covered-with-cow-dung-narnol-news-c-17-rtk1051-924835-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सफाई पर भारी पड़ी लापरवाही, गोबर से पटी शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सफाई पर भारी पड़ी लापरवाही, गोबर से पटी शहर की सड़कें
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- श्री रामलीला परिषद के नलदीक पशुपालकों की ओर से डाला गया गोबर--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में एसडीएम के स्पष्ट आदेशों के बाद भी सड़कों पर गोबर फैलना जारी है। पशुपालक खुलेआम सड़कों पर गोबर फेंक रहे हैं। इससे डस्टबीन भी गोबर से भरे हैं और करीब पांच टन कचरा जमा हो गया है।
नागरिक भी स्वच्छता की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। पशुपालक अपने पशुओं को शहर के रिहायशी इलाकों में पालते हैं। वे गोबर को उचित स्थान पर डालने के बजाय सीधे सड़कों पर फेंक देते हैं। शहर में लगाए गए डस्टबीन भी गोबर से भर दिए जाते हैं।
इससे डस्टबीन क्षमता से अधिक भरे हैं और चारों ओर गंदगी फैल रही है। सफाई कर्मचारी भी कचरा उठाने में ढील बरत रहे हैं। लोगों की लापरवाही से स्थिति लगातार बिगड़ रही है। नगर पालिका ने इस मामले में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्थानीय निवासियों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नगर पालिका नियमों और स्वच्छता पर सख्ती नहीं बरत रही है। पशुपालकों को डेयरी शहर से बाहर करने के निर्देश नहीं दिए गए हैं। गोबर सड़कों या डस्टबीन में डालने पर कोई जुर्माना भी नहीं लगाया गया है।
कचरा फेंकने वाले प्रमुख स्थान
पशुपालक सिनेमा रोड पर वेंकटेश्वर मंदिर के सामने कचरा फेंकते हैं। रामलीला परिषद के पास और बूचौली रोड पर भी गोबर डाला जा रहा है। इससे सफाई कर्मचारियों को कचरा उठाने में काफी दिक्कत आती है। गोबर डस्टबीन और सड़कों पर चिपक जाता है। मुकेश महता, राजेश भारद्वाज, अजय भालौठिया और नरेश जैसे निवासियों ने बदबू की शिकायत की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
सभी पशुपालकों की पहचान की जाएगी और कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण चालान नहीं भिजवा पाए हैं। अब एसडीएम के आदेशानुसार सीसीटीवी लगाकर रात को भी गोबर फेंकने वालों की पहचान की जाएगी। इसके बाद उनके घर जाकर जुर्माना राशि भरवाई जाएगी। साथ ही डस्टबीन के बाहर कचरा फेंकने वालों पर भी कार्रवाई होगी।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़