Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Municipal and fire department employees in Jind took out a procession and burned an effigy of the government
{"_id":"6a96fdfd1f8da73e0009f4cf","slug":"video-municipal-and-fire-department-employees-in-jind-took-out-a-procession-and-burned-an-effigy-of-the-government-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, यूनियन नेताओं से कथित बदसलूकी के विरोध में सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, यूनियन नेताओं से कथित बदसलूकी के विरोध में सरकार का फूंका पुतला
जींद। हरियाणा भवन चंडीगढ़ में बातचीत के लिए बुलाए गए यूनियन नेताओं के साथ कथित बदसलूकी और दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को नगरपालिका एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक से नगर परिषद कार्यालय तक जुलूस निकालकर सरकार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सोहनलाल और इकाई प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि बातचीत के नाम पर यूनियन प्रतिनिधियों को बुलाकर उनका अपमान करना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से बातचीत की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ बातचीत का दिखावा करती है, जबकि दूसरी ओर कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया जाता है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत और सम्मानजनक माहौल में होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला और उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर कर्मचारी नेता आजाद पांचाल, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के जिला सचिव पवन कुमार, इकाई सचिव जितेंद्र, संजय, बीरभान, बेदो, सतीश फायरमैन, सुमित्रा, देवेंद्र घोड़ेला मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।