{"_id":"6aa99c8d92d7fca98b09e19c","slug":"drug-addiction-will-end-not-only-with-the-participation-of-the-police-but-also-with-the-participation-of-the-society-kuldeep-singh-jind-news-c-199-1-sroh1009-160334-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ पुलिस नहीं, समाज की भागीदारी से खत्म होगा नशा : कुलदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ पुलिस नहीं, समाज की भागीदारी से खत्म होगा नशा : कुलदीप सिंह
विज्ञापन
15जेएनडी25: एसपी कुलदीप सिंह ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए। स्रोत: पुलिस
जींद। अशरफगढ़ गांव में आयोजित नशामुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम में नशे के खिलाफ जींद पुलिस और सर्वजातीय माजरा खाप पंचायत ने मिलकर मोर्चा संभालने की पहल की है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप सिंह ने कहा कि नशे को केवल पुलिस की कार्रवाई से खत्म नहीं किया जा सकता। समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति को अपराध की ओर भी धकेल देती है। गांवों में नशे की पहचान और रोकथाम के साथ नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को दोबारा मुख्यधारा से जोड़ना भी जरूरी है। इसके लिए पुलिस और समाज को मिलकर काम करना होगा।
पंचायत स्तर पर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने, युवाओं को खेल, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और नशे की ओर बढ़ रहे युवाओं को समय रहते रोकने पर जोर दिया गया। मौके पर डीएसपी उचाना संजय कुमार, नशामुक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक नरेश कुमार, महासचिव महेंद्र सिंह, खाप प्रवक्ता समुंद्र सिंह, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह रिढाल, खाप प्रतिनिधि व सरंपच राम प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस करेगी कार्रवाई, जरूरतमंदों को नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ेगी
पुलिस की नशामुक्ति टीम गांवों में जागरूकता कार्यक्रम जारी रखेगी। नशे से जुड़े मामलों की सूचना मिलने पर पुलिस कानून के तहत कार्रवाई करेगी जबकि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को इलाज और नशामुक्ति केंद्रों की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एसपी ने ग्रामीणों से अपील की कि नशे की बिक्री या किसी व्यक्ति के नशे की गिरफ्त में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
खाप सरकार और प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी
अशरफगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में खाप प्रधान गुरबिंदर सिंह संधु ने कहा कि नशामुक्ति अभियान में खाप सरकार और प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। शहीद भगत सिंह युवा क्लब के प्रधान प्रिंस संधु ने बताया कि अशरफगढ़ के युवा लगातार गांव में नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और उनके प्रयासों से करीब 80 प्रतिशत तक नशा बंद करवाने का दावा है। उन्होंने प्रशासन से नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई और युवाओं को पुलिस का सहयोग उपलब्ध करवाने की मांग की।