फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Introduced to Sanskrit language in Brahmin Sanskrit College, Ramrai

Jind News: ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय रामराय में संस्कृत भाषा से कराया परिचित

Wed, 16 Sep 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Introduced to Sanskrit language in Brahmin Sanskrit College, Ramrai
फोटो 15जेएनडी19-ब्राह्मण संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामराय में हुई संगोष्ठी में मौजूद मुख्
जींद। ब्राह्मण संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामराय में भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर मंगलवार को संस्कृत संगोष्ठी का आयोजन हुआ। साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉ. चित्तरंजन दयाल सिंह कौशल मुख्य अतिथि रहे जबकि संस्था संरक्षक फूलकुमार शास्त्री ने अध्यक्षता की। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र शास्त्री ने बताया कि विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा और प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराने के साथ उनके चारित्रिक उत्थान के उद्देश्य से संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में अंबाला बीएस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह, दलजीत गौतम नारनौल, सेवानिवृत्त बीईओ डॉ. बलवंत शास्त्री और राजबीर शास्त्री ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि डॉ. चित्तरंजन दयाल सिंह कौशल ने संस्कृत भाषा की अनिवार्यता और उसकी जीवंतता पर विचार रखते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र शास्त्री ने हरियाणवी रचना के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। संरक्षक फूलकुमार शास्त्री ने महाविद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आचार्य राजेश, सतबीर, अवधेश और रामकुमार शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed