{"_id":"6aa99c201acf44c36c0474e7","slug":"dengue-wreaks-havoc-in-the-district-another-dengue-patient-found-11-cases-reported-so-far-jind-news-c-199-1-sroh1009-160331-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले में डेंगू का कहर, एक और डेंगू का मरीज मिला, अब तक 11 मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले में डेंगू का कहर, एक और डेंगू का मरीज मिला, अब तक 11 मामले आए सामने
विज्ञापन
15जेएनडी23: संदिग्ध क्षेत्र में फोगिंग करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
जींद। जिले में डेंगू का संक्रमण धीरे-धीरे फैल रहा है। मंगलवार को स्कीम नंबर पांच निवासी एक युवक की डेंगू रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट दिल्ली के एक अस्पताल से मिली है। अब जिले में डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए मरीज के घर के आसपास फॉगिंग करवाई और लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में डेंगू के साथ-साथ स्वाइन फ्लू के मामले भी सामने आ चुके हैं। अब तक स्वाइन फ्लू के पांच मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संभावित मरीजों पर नजर रख रही हैं। वे लोगों को घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने के लिए जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निकाय की 200 से अधिक टीमें घरों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चला रही हैं। टीमें लोगों को कूलर, गमले, टंकियों और खाली बर्तनों में पानी जमा न होने देने की सलाह दे रही हैं।
एक हजार लोगों को नोटिस जारी
नगर परिषद क्षेत्र में मच्छर का लार्वा मिलने पर लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक करीब एक हजार लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं जिनके घर या आसपास लारवा पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि नोटिस के बावजूद यदि दोबारा लार्वा मिलता है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। यह कदम संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है।
बाक्स
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि बुखार होने पर इसे सामान्य न समझें और चिकित्सक से जांच करवाएं। घरों में पानी जमा होने वाले स्थानों की नियमित सफाई करें तथा मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने जैसी सावधानियां बरतें। -बिजेंद्र ढांडा, नोडल अधिकारी मलेरिया