{"_id":"6a549203e9852bcbfd064b54","slug":"video-jind-road-to-be-used-by-the-pms-convoy-to-remain-open-until-8-am-on-july-17-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद:पीएम के गुजरने वाला रोड 17 जुलाई सुबह आठ बजे तक रहेगा खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद:पीएम के गुजरने वाला रोड 17 जुलाई सुबह आठ बजे तक रहेगा खुला
एसपी कुलदीप सिंह ने शहरवासियों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
इसी क्रम में एसपी कुलदीप सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने वाला मार्ग 17 जुलाई की सुबह आठ बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार उनके आगमन से करीब 20 मिनट पहले सुरक्षा कारणों से संबंधित सड़क को अस्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा।
एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री का काफिला सुरक्षित रूप से निकलने के बाद मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं और पूरे रूट पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें तथा निर्धारित यातायात नियमों और डायवर्जन का पालन करें। यदि किसी मार्ग पर कुछ समय के लिए आवाजाही रोकी जाती है तो इसे सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा समझते हुए धैर्य बनाए रखें।
एसपी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही प्रधानमंत्री के दौरे को सुरक्षित और सफल बनाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की भी अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।