Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Demand raised for providing a drinking water connection to Chanaut from the 36-inch main pipeline.
{"_id":"6a47c482d960406f7e00e9dd","slug":"video-demand-raised-for-providing-a-drinking-water-connection-to-chanaut-from-the-36-inch-main-pipeline-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद:चानौत को 36 इंच की मुख्य पाइपलाइन से पेयजल कनेक्शन देने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद:चानौत को 36 इंच की मुख्य पाइपलाइन से पेयजल कनेक्शन देने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। चानौत गांव की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों और खाप प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीसी प्रदीप कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में खानपुर वाटर वर्क्स से हांसी जाने वाली 36 इंच की मुख्य पेयजल पाइपलाइन से गांव चानौत को छह इंच का कनेक्शन देने और अमृत-2 योजना से जोड़ने की मांग की गई। माजरा खाप के अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह ने बताया कि चानौत गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले करीब 50 दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी आंदोलन में शामिल होकर अपनी मांग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 36 इंच की मुख्य पाइपलाइन चानौत गांव की जमीन से होकर गुजरती है। हांसी से चानौत तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य हो चुका है, लेकिन गांव में आगे का काम रुका हुआ है। ऐसे में गांव की वर्तमान आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए पाइपलाइन का आकार बढ़ाकर चानौत को भी अमृत-2 योजना के तहत जोड़ा जाए। प्रतिनिधियों का कहना था कि पाइपलाइन का आकार बढ़ाने से हांसी शहर की जलापूर्ति प्रभावित नहीं होगी, बल्कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए चानौत के लोगों को भी पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा। उन्होंने सरकार से जल्द निर्णय लेकर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। एडीसी प्रदीप कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनका मांग पत्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर भाकियू के बिंद्र नंबरदार, सुदेश कंडेला समेत अनेक किसान संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।