Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
ASHA workers staged a protest in Jind over various demands, including an increase in honorarium.
{"_id":"6a4ced30400eae3d8101aea8","slug":"video-asha-workers-staged-a-protest-in-jind-over-various-demands-including-an-increase-in-honorarium-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन
जींद। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मंगलवार को जिले की आशा वर्करों ने नागरिक अस्पताल परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारीके माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम मांगपत्र सौंपकर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने 21 जुलाई को पंचकूला में राज्यस्तरीय आंदोलन तो 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन की दी चेतावनी
प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान नीलम ने की, जबकि संचालन जिला सचिव राजबाला ने किया। इस दौरान यूनियन नेता जगवंती, सीटू जिला अध्यक्ष कॉमरेड रमेश चंद्र और जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड कपूर सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं। कोविड महामारी सहित सभी स्वास्थ्य अभियानों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन सरकार उनकी वर्षों पुरानी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। ज्ञापन में वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपये मानदेय वृद्धि को तुरंत लागू करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) को स्थायी स्वास्थ्य कार्यक्रम बनाने तथा भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के अनुरूप आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई। इसके अलावा छह माह का सवेतन मातृत्व अवकाश, आकस्मिक व चिकित्सा अवकाश, पेंशन, फील्ड ड्यूटी के लिए स्कूटर व यात्रा भत्ता, अस्पतालों में विश्राम कक्ष, ऑनलाइन कार्यों के अनावश्यक दबाव से राहत, स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण पर रोक और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की मांग भी उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 21 जुलाई को पंचकूला में होने वाले राज्यस्तरीय प्रदर्शन में जींद जिले से बड़ी संख्या में आशा वर्कर शामिल होकर आंदोलन को और तेज करेंगी। प्रदर्शन में मुकेश अलेवा, बाला, रानी, सुनीता, कमलेश, मीना, राजकुमारी, कुसुम, सरोज, रेखा, मुन्नी, पिंकी, पूनम सहित अनेक आशा वर्कर मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।