Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Action being prepared against protesting employees in Jind; DC states that an FIR will be registered if garbage collection vehicles are obstructed.
{"_id":"6a956a924c89130224094e3c","slug":"video-action-being-prepared-against-protesting-employees-in-jind-dc-states-that-an-fir-will-be-registered-if-garbage-collection-vehicles-are-obstructed-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: विरोध प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी, डीसी ने कहा- कूड़ा उठाने वाले वाहनों को रोकने पर होगी एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: विरोध प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी, डीसी ने कहा- कूड़ा उठाने वाले वाहनों को रोकने पर होगी एफआईआर दर्ज
जींद। शहर में लंबे समय से प्रभावित सफाई व्यवस्था को लेकर अब जिला प्रशासन सख्त रुख अपनाने के मूड में है। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि कोई सफाई कर्मचारी काम पर लौटने के बजाय सफाई व्यवस्था में बाधा डालता है या कूड़ा उठाने वाले वाहनों को रोककर सरकारी कार्य प्रभावित करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ऐसे मामलों में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। डीसी ने सफाई कर्मचारियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए काम पर लौटने की अपील की है। डीसी सोमवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों के साथ बैठक कर शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। शहर में 500 टन से अधिक कूड़ा सड़कों पर पड़ा होने के कारण शहरवासियों को परेशानी बनी हुई है।
डीसी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की ओर से रखी गई सभी जायज मांगों को सरकार स्वीकार कर चुकी है। वहीं कर्मचारियों की रेगुलराइजेशन से संबंधित मांग का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में कर्मचारियों को किसी के बहकावे में आने के बजाय अपनी ड्यूटी पर लौटकर शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। कार्य में बाधा डालने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के साथ सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई भी नियमों के तहत की जा सकती है।
पुलिस के सहयोग से जारी रहेगा कूड़ा उठाने का काम
डीसी ने जिला नगर आयुक्त अनिल दून को निर्देश दिए कि एजेंसी के माध्यम से शहर में सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य निर्बाध रूप से जारी रखा जाए। पुलिस प्रशासन के सहयोग से सफाई वाहनों और कर्मचारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने वाले वाहन को रोकता है, उसकी हवा निकालता है या सफाई कार्य में किसी तरह की बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।