Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Sanitation workers hold a torchlight procession in Narwana over their demands and raise slogans against the government.
{"_id":"6a958962ca7d7df3af00d459","slug":"video-sanitation-workers-hold-a-torchlight-procession-in-narwana-over-their-demands-and-raise-slogans-against-the-government-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरवाना में मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना में मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
नरवाना। हरियाणा राज्य पालिका संघ के आह्वान पर नगर परिषद नरवाना के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। सोमवार की शाम को 7 बजे कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन और सरकार के विरोध में नगर परिषद कार्यालय से भगत सिंह चौक तक मशाल जुलूस निकाला। हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द बातचीत कर मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मशाल जुलूस के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर परिषद नरवाना इकाई सफाई कर्मचारियों के प्रधान बंटी बेदी, फायर विभाग से विक्रम शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।