{"_id":"6a958b72c257869caf04bb04","slug":"pakistan-likely-to-send-mohammad-rizwan-imam-ul-haq-back-home-from-england-tour-know-all-details-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार: पीसीबी ने की उच्चस्तरीय बैठक, दौरे के बीच से स्वदेश लौटेंगे ये दो खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार: पीसीबी ने की उच्चस्तरीय बैठक, दौरे के बीच से स्वदेश लौटेंगे ये दो खिलाड़ी
Mon, 31 Aug 2026 07:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 31 Aug 2026 07:41 PM IST
सार
पाकिस्तान की टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। पाकिस्तान को शुरुआती दो टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है और उसने तीन मैचों की सीरीज गंवा दी है। लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हाहाकार मच गया है। पीसीबी ने जहां बैठक की है, वहीं ये भी खबर मिल रही है कि बोर्ड दो खिलाड़ियों को दौरे के बीच से ही स्वदेश बुला सकता है।
विज्ञापन
सरफराज और बाबर
- फोटो : Pakistan Cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो टेस्ट मैचों में करारी हार झेलने वाला पाकिस्तान अब विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को दौरे के बीच से ही स्वदेश वापस बुला सकता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन
कौन-कौन हुआ बैठक में शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक रिजवान और इमाम को वापस बुलाने का फैसला किया गया है। इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तानी मीडिया ने दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक होने की भी खबर दी है। इस बैठक में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) सुमैर अहमद, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर, पूर्व क्रिकेटर और वरिष्ठ चयनकर्ता आकिब जावेद तथा सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक हेसन शामिल हुए।
पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान सरकार में मंत्री मोहसिन नकवी को इंग्लैंड में पाकिस्तान टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर उनसे ऊपर के स्तर पर बैठे लोगों की नाराजगी और निराशा से अवगत करा दिया गया है। सूत्र ने कहा, दूसरे टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर इमरान खान के बेटों का साक्षात्कार प्रसारित किए जाने की घटना से भी शीर्ष स्तर पर नाराजगी है। लेकिन सबसे बड़ी चिंता मीडिया में पाकिस्तान टीम की बन रही छवि और मैदान पर उसका प्रदर्शन है।

इमाम उल हक
- फोटो : PCB
इमाम को लेकर उठ रहे सवाल
सूत्र ने दावा किया कि मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक दोनों ही स्वदेश लौट रहे हैं। सूत्र ने बताया कि इमाम बड़ी मुश्किल में हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके 23 वर्षीय अब्दुल्ला फजल को इंग्लैंड भेजा जाना लगभग तय है। इमाम दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गए थे। इसी वजह से वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। उनकी चोट की गंभीरता को लेकर हालांकि सवाल उठ रहे हैं। सूत्र के मुताबिक, बैठक में माइक हेसन को टेस्ट टीम की जिम्मेदारी सौंपने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। हेसन अब इंग्लैंड दौरे के बाकी हिस्से में पाकिस्तान टीम के साथ बने रहेंगे। हेसन की टेस्ट टीम के साथ मौजूदगी ने पाकिस्तान के मुख्य कोच सरफराज अहमद के भविष्य पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।