{"_id":"6af60afe087c5fba850c6f67","slug":"a-call-to-unite-society-through-the-spirit-of-service-dedication-and-brotherhood-jind-news-c-199-1-sroh1009-163601-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेवा, समर्पण और भाईचारे की भावना से समाज को जोड़ने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेवा, समर्पण और भाईचारे की भावना से समाज को जोड़ने का आह्वान
विज्ञापन
12जेएनडी07: ओम् आयुर्वेदा में पहुंचने पर आचार्य विकास कुमार बाबा जोगा सिंह को पटका पहनाकर स्मृत
सफीदों। ओम आयुर्वेदा में वीरवार को कार सेवा तरावड़ी वाले संत बाबा जोगा सिंह पहुंचे। इस दौरान संस्थान के संचालक एवं समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने बाबा जोगा सिंह को पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही बाबा जसवंत सिंह और बीबी गुरप्रीत कौर को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आचार्य विकास कुमार ने कहा कि संत-महात्माओं का सानिध्य और आशीर्वाद जीवन में नई ऊर्जा के साथ सकारात्मक सोच का संचार करता है। संतों का आगमन समाज को सेवा, समर्पण और भाईचारे की भावना से जोड़ने का माध्यम बनता है।
उन्होंने कहा कि बाबा जोगा सिंह कार सेवा के माध्यम से संगत को गुरु घर से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। नए गुरुद्वारों का निर्माण, लंगर हॉल बनवाना और धार्मिक स्थलों की सेवा-संभाल करना उनके सेवा कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गुरु घर की सेवा और मानवता की सेवा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना, भूखों को भोजन करवाना और समाज में प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देना ही सच्चे अर्थों में धर्म का पालन है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सेवा कार्यों में योगदान देना चाहिए।
वहीं, संत बाबा जोगा सिंह ने सम्मान के लिए आचार्य विकास कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आचार्य विकास कुमार समाजसेवा के माध्यम से गुरु की संगत और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने ओम आयुर्वेदा में संचालित 24 घंटे की लंगर सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यहां आने वाले लोगों को भोजन करवाया जाता है। भूखे को भोजन करवाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।