{"_id":"69fa048130bc455d1e0fb317","slug":"video-votes-of-people-cut-in-adarsh-nagar-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: आदर्श नगर के जिन लोगों के वोट कटे, नहीं डाल पाएंगे 10 तारीख को वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: आदर्श नगर के जिन लोगों के वोट कटे, नहीं डाल पाएंगे 10 तारीख को वोट
वार्ड नंबर-13 में आने वाले आदर्श नगर के लोग वोटर लिस्ट से नाम कटने पर मंगलवार को डीसी व एसडीएम से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे।
सबसे पहले सभी लोग डीसी से मिलने पहुंचे। डीसी ने उनको एसडीएम के पास भेज दिया। एसडीएम के समक्ष आदर्श नगर के लोगों ने पूरी जानकारी दी। नवीन तक्षक, सुभाष रोहिला, चीनू ने बताया कि वह आदर्श नगर के सालों से स्थायी निवासी है और हर बार विधानसभा, लोकसभा और नगर परिषद चुनावों में मतदान करते आए हैं, लेकिन इस साल उनके परिवारों सहित लगभग 300 लोगों के नाम वार्ड नंबर-13 की वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं और उनको 10 मई को होने वाले उप चुनाव में मतदान से वंचित कर दिया गया है। उनके परिवार दशकों से आदर्श नगर में रह रहे हैं। कई लोगों का जन्मस्थान भी यही है। उसके बावजूद गलत तरीके से नाम काट दिए गए हैं।
इसके अलावा कई लोगों ऐसे हैं, जो दूसरे वार्डों के निवासी हैं और उनके वोट वार्ड नंबर-13 की वोटर लिस्ट में गलत तरीके से जोड़ दिए गए हैं। ऐसे लोगों की संख्या भी लगभग 300 के आसपास है। उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम भी हैं, जिनकी मौत काफी समय पहले हो चुकी है। उनके नाम भी नई वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। इस बारे में जब अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह वोटर लिस्ट पिछले विधानसभा चुनाव वाली उठाई गई है, जिसमें कई खामियां हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने भी मतदान किया है, लेकिन इस बार उनके नाम नगर परिषद की वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि ऐसा करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।