{"_id":"6a94fdc7d8a8912193084f7a","slug":"video-two-real-brothers-were-shot-during-a-firing-incident-between-two-groups-in-kanonda-village-bahadurgarh-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: गांव कानोन्दा में दो पक्षों में हुई फायरिंग, दो सगे भाईयों को लगी गोली; मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: गांव कानोन्दा में दो पक्षों में हुई फायरिंग, दो सगे भाईयों को लगी गोली; मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ था झगड़ा
बहादुरगढ़। गांव कानोन्दा में रविवार रात मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान फायरिंग हो गई। गोली लगने से दो सगे भाई साहिल और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान फायरिंग की गई। फायरिंग में साहिल को एक गोली लगी, जबकि मोहित के हाथ में गोली लगी और कमर के पास छर्रे लगे। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर घटना की परिस्थितियों और फायरिंग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग की वास्तविक वजह और आरोपियों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घायलों के बयान लिए जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।