{"_id":"6b06ea76d419973047010e1d","slug":"video-the-district-legal-services-authority-jhajjar-provided-training-to-school-teachers-under-the-safe-childhood-campaign-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर ने स्कूल टीचरों को दी \"सुरक्षित बचपन अभियान\" के तहत ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर ने स्कूल टीचरों को दी "सुरक्षित बचपन अभियान" के तहत ट्रेनिंग
साल्हावास।
पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडायन में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विभिन्न स्कूल शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से अधिवक्ता गौतम लुनिवाल ने पोक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, गुड टच-बैड टच, बच्चों में व्यवहारिक बदलावों की पहचान, शिकायत की प्रक्रिया, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन नंबर 112 और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीजेएम एवं सचिव विशाल ने बाल कल्याण समिति के कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों, अनाथ, बेसहारा, शोषण का शिकार व पोक्सो एक्ट के तहत पीड़ित बच्चों के लिए कार्य करती है। समिति बच्चों के पुनर्वास, काउंसलिंग, आश्रय, शिक्षा व कानूनी सहायता सुनिश्चित करती है।
बच्चों के हित में सभी आवश्यक आदेश पारित करती है। टीचरों को बताया गया कि ऐसे किसी भी बच्चे के मामले में तुरंत बाल कल्याण समिति को सूचना देनी चाहिए ताकि बच्चे को समय पर सुरक्षा व सहायता मिल सके। टीचरों को यह भी बताया गया कि यदि किसी बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो टीचर की क्या भूमिका होनी चाहिए, बच्चे को कैसे विश्वास में लेकर उसकी बात सुननी है, और तुरंत किस अधिकारी को सूचना देनी है ताकि बच्चे को समय पर न्याय और सुरक्षा मिल सके। कार्यक्रम में जिला सिविल जज जूनियर डिवीजन विनीत कुमार, उप शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल व लीगल लिटरेसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण वशिष्ठ, पैरा लीगल वॉलेंटियर कर्मजीत छिल्लर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।