फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Misdeed with girl in Bahadurgarh

बहादुरगढ़ में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2026 09:36 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Tue, 13 Jan 2026 09:36 PM IST
Misdeed with girl in Bahadurgarh
बहादुरगढ़ क्षेत्र में सोमवार रात को पांच युवकों द्वारा एक ढाबे पर ले जाकर यूपी निवासी एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते चार आरोपियों को आठ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं जो छोटूराम नगर में किराये पर रहते हैं। पांचवें आरोपी की भी पहचान कर ली गई है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा पुलिस द्वारा किया गया है। 12 जनवरी की रात हुई वारदात डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी एक लड़की काम करने के लिए बस से अपने फूफा के साथ बहादुरगढ़ आई थी। 12 जनवरी की रात करीब 2 बजे वह श्रीराम मेट्रो स्टेशन बहादुरगढ़ पर पहुंची। उसके फूफा ने अपने बेटे को उन्हें घर ले जाने के लिए मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। इसी दौरान पांच युवकों ने उनका पीछा किया और लड़की को जबरन वहां से उठा ले गए। पांचों युवक लड़की को रात करीब 2:30 बजे दिल्ली–रोहतक रोड स्थित एक ढाबे में ले गए, जहां उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान दर्ज कर किया केस लड़की पहले तो छीनाझपटी की बात कहती रही लेकिन जब पुलिस ने ढाबे के सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। ऐसे में पुलिस कमिश्नर बहादुरगढ़ डॉ. राजश्री सिंह ने महिला से संबंधित मामला होने के कारण इसकी गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया और महिला थाना बहादुरगढ़, थाना शहर बहादुरगढ़ तथा सीआईए की विशेष टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीमों ने बिना देरी किए पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। महिला थाना बहादुरगढ़ प्रबंधक ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया तथा इलाका मजिस्ट्रेट के समक्ष थाना शहर बहादुरगढ़ प्रबंधक ने पीड़िता के बयान दर्ज करवाए। पीड़िता को मानसिक एवं कानूनी सहयोग प्रदान करने के लिए लीगल एडवाइजर की सहायता से काउंसलिंग भी करवाई गई। वहीं, दूसरी ओर सीआईए की टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों द्वारा ठेके से शराब खरीदी थी। 100 रुपये नकदी दिए और 30 रुपये पेटीएम के माध्यम से भुगतान किया गया था, जिसका डिजिटल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड पुलिस जांच में अत्यंत सहायक साबित हुआ। इस डिजिटल साक्ष्य के साथ-साथ फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया और गुप्त सूत्रों की सहायता से छोटूराम नगर क्षेत्र के किराए पर रहने वाले मूल रूप से बिहार निवासी आरोपियों को मात्र 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बरनाला में पुलिस एनकाउंटर, दो बदमाश गिरफ्तार

Shahjahanpur: पूर्व सैनिक ने 30 विद्यार्थियों को वितरित कीं साइकिल, ब्रिगेड स्टेशन क्वार्टर में हुआ कार्यक्रम

13 Jan 2026

Hamirpur: नशा तस्करी के मामलों पर चोट, एक वर्ष में 83 फीसदी बढ़ोतरी

Shahjahanpur: तबादले के विरोध में शिक्षकों ने दिया ज्ञापन, सीडीओ ने जांच कराने का दिया आश्वासन

13 Jan 2026

Shimla: रोटरी क्लब हिल क्वींस ने हिमगिरि बाल आश्रम के बच्चों में बांटी खुशियां

13 Jan 2026
विज्ञापन

दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, तोड़े जा रहे मकान, VIDEO

13 Jan 2026

पतंगबाजी प्रतियोगिता में मेयर अशोक तिवारी ने लिया हिस्सा, VIDEO

13 Jan 2026
विज्ञापन

रोहतक: लखनऊ विश्वविद्यालय ने शौतास विश्वविद्यालय प्रयागराज को 2-0 से हराया

13 Jan 2026

कानपुर के ज्वेलरी प्रतिष्ठानों में अब नो फेस-नो एंट्री, सुरक्षा को लेकर व्यापार मंडल का बड़ा फैसला

13 Jan 2026

कानपुर: सड़कों की बदहाली पर व्यापारियों का धैर्य टूटा, सड़क नहीं तो व्यापार नहीं के साथ शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान

13 Jan 2026

Una: चक्क गांव में लोहड़ी पर्व पर सामूहिक भंडारे का आयोजन

13 Jan 2026

Kota News: स्कूल के बाहर फिर चले चाकू, आपसी कहासुनी के बाद स्कूली छात्र पर ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल में भर्ती

13 Jan 2026

Video: रायबरेली...जहां लगने थे उद्योग, उस भूमि पर लहलहा रही फसल

13 Jan 2026

Una: लोहड़ी पर्व पर कुटलैहड़ के आपदाग्रस्त परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक

13 Jan 2026

Una: कुटलैहड़ में आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत, विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों से 250 परिवारों को 3 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

13 Jan 2026

Sirmour: आईटीआई नाहन में छात्रों को किया जागरूक

13 Jan 2026

Rampur Bushahr: महाविद्यालय रामपुर में हिम ट्रेक शिविर का शुभारंभ

13 Jan 2026

झज्जर में नगर परिषद ने दूसरे दिन भी हटवाया अतिक्रमण, तोडे़ पक्के निर्माण

दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी, बुलडोजर से हटाया जा रहा मलबा, VIDEO

13 Jan 2026

वोट हमेशा व्यक्ति के नाम पर देना चाहिए न की पार्टी के नाम पर: विकास यादव

Dhar News: 23 जनवरी से पहले भोजशाला में संकल्पों की गूंज, सत्याग्रह में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

13 Jan 2026

फतेहाबाद के टोहाना में अग्रवाल महिला समिति ने लगाया लंगर

13 Jan 2026

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में करप्शन फ्री इंडिया संगठन का अनूठा प्रदर्शन

13 Jan 2026

बुलंदशहर में कलयुगी बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या

13 Jan 2026

दुर्गाकुंड में संगोष्ठी का आयोजन, VIDEO

13 Jan 2026

झज्जर में पूर्व सैनिक बोले- अपने कार्यों के लिए तीन अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ रहा, एक छत के नीचे मिले सुविधा

फतेहाबाद में भट्टू पंचायत समिति की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एडीसी से मिले सदस्य

13 Jan 2026

आतिशी की वायरल वीडियो पर अकाली दल का हमला, आप सरकार पर सिख पंथ को निशाना बनाने का आरोप

13 Jan 2026

Video: बरेली क्लब मैदान पर उत्तरायणी मेला शुरू, धूमधाम से निकाली गई रंगयात्रा

13 Jan 2026

मणिकर्णिका घाट का वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन, VIDEO

13 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed