Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Bahadurgarh railway station premises illuminated with 5,100 lamps; message of development conveyed through the 'Seva Sankalp Abhiyan'.
{"_id":"6aac04f8fd3daf4d5c0b9b4a","slug":"video-bahadurgarh-railway-station-premises-illuminated-with-5100-lamps-message-of-development-conveyed-through-the-seva-sankalp-abhiyan-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर 5100 दीपों से जगमगाया परिसर, सेवा संकल्प अभियान में दिया विकास का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर 5100 दीपों से जगमगाया परिसर, सेवा संकल्प अभियान में दिया विकास का संदेश
बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार शाम बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर 5100 दीप जलाए गए। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, विकास और संकल्प का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के लिए बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे पुनर्विकास कार्यों को देखते हुए किया गया। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। परियोजना के तहत स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधाओं, पार्किंग, पार्क, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
इस अवसर पर सरोज राठी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विकास कार्यों के प्रति नागरिकों की भागीदारी और आभार की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 5100 दीपों के माध्यम से सेवा, विकास और संकल्प का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद प्रवीण छिल्लर, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक अमरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।