{"_id":"6ac4ea9631190887830a4169","slug":"video-inter-college-volleyball-tournament-held-in-badli-concludes-jat-college-rohtak-emerges-as-the-winner-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में हुई अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, जाट कॉलेज रोहतक बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में हुई अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, जाट कॉलेज रोहतक बना विजेता
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जाट कॉलेज रोहतक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता, जबकि यूटीडी एमडीयू रोहतक की टीम उपविजेता रही। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ ने तृतीय स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अजीत गुलिया ठेकेदार मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रोमेल राजैन तथा एमडीयू रोहतक की चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. तेजपाल सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा अजय नांदल, श्रवण कुमार एवं पीयूष वत्स ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अजित ठेकेदार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।
प्राचार्य मेजर आनंद काद्याण ने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी, जबकि आयोजक डॉ. रवि शर्मा ने सभी अतिथियों, टीमों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।